दरिंदगीः पत्नी पर पहले खौलता हुआ गर्म पानी डाला फिर हीटर रॉड से जलाकर मारा

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने पत्नी पर पहले गर्म पानी फेका फिर लोहे के रॉड से जलाया और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की मां ने मांग किया है कि आरोपी पति को फांसी की सजा होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उसे कठोर सजा नहीं मिली तो वो उसे मार देगी।

अक्सर घर में होता था झगड़ा

अक्सर घर में होता था झगड़ा

यमुनानगर के बिलासपुर के रहने वाले विशाल नामक व्यक्ति की जगाधरी की रहने वाली भारती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते लव मैरिज हुई थी । भारती का पति विशाल पेशे से एक मोटरसाइकिल रिपेयर का काम करता था, जिसकी बिलासपुर से कुछ दूर मेला वाली गांव के पास ऑटो रिपेयर की शॉप थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही विशाल भारती के चरित्र को लेकर उस पर शक करने लगा, जिसके चलते अक्सर घर में झगड़ा रहता था।

खौलता हुआ गर्म पानी डाला फिर रॉड से जलाया

खौलता हुआ गर्म पानी डाला फिर रॉड से जलाया

झगड़ा एक दिन इतना बढ़ गया कि विशाल लोहे की रॉड से हो रहा गर्म पानी आरती के ऊपर डाल दिया और जब आरती उस खोलते पानी से नहीं मरी तो उसने उसके शरीर को लोहे की गर्म रोड से जलाया । इसके बाद उसका गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी । जब इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को लगी तो वह उसके घर पहुंचे तब तक उसका पति विशाल वहां से फरार हो चुका था ।

मृतका की मां ने लगाया आरोप

मृतका की मां ने लगाया आरोप

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक जांच की मदद से भारती के साथ हुई दरिंदगी के सारे सबूतों की जांच की और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी में भेज दिया है । जहां पर डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं मृतक की मां अंजू रानी का कहना है अक्सर उसका जामाई विशाल भारती को दहेज के लिए बार-बार परेशान करता था और उसे पैसे लेकर आने के लिए कहता था, जिस बात पर अक्सर दोनों में झगड़े भी होते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+