हरियाणा: अब बेखौफ घूमेंगी महिलाएं, पुलिस ने चलाया महाअभियान, लागू की यात्रा निगरानी प्रणाली
Haryana news: हरियाणा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नई पहल की है। महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है। जिससे महिलाओं के अंदर सुरक्षा की भावना बढ़े। हरियाणा पुलिस विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर बदमाशों को कड़ा संदेश दे रही है।
इस पहल के तहत प्रत्येक जिले में पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। जहां महिलाओं को आमतौर पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। इन जगहों पर पुलिस टीम मौजूद रहेगी।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान राज्यव्यापी शुरू किया गया है। छेड़छाड़ के हॉटस्पॉट के रूप में पहचाने जाने वाले इलाकों में सिविल पोशाक में महिला पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगी और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही करेंगी।
पुलिस की टीमें स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, बस स्टैंड, कॉर्पोरेट सेक्टर, बाजार आदि जैसे जगहों पर तैनात रहेंगी। महिलाओं और लड़कियों के प्रति उत्पीड़न और दुर्व्यवहार को रोकेंगी और आवश्यक कार्रवाई करेंगी।
राज्य में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने जोर देते हुए कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य भर में तैनात महिला पुलिस अधिकारियों की टीमों ने गुरुग्राम जिले के एक स्वयंसेवी संगठन के विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
महिलाएं हरियाणा 112 पर पंजीकरण कर इस सेवा का करें उपयोग
यह प्रशिक्षण टीमों को महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने और फीडबैक इकट्ठा करने के लिए महिलाओं के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने के कौशल से लैस करता है। अकेले यात्रा करने वाली महिलाएं हरियाणा 112 पर पंजीकरण करके हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदान की गई इस सेवा का उपयोग कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 'संभावनाओं, क्षमताओं और समृद्धि की भूमि है हरियाणा', वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले सीएम खट्टर












Click it and Unblock the Notifications