Haryana weather Today Update: हरियाणा में गलाने वाली ठंड, गुरुग्राम में 2 डिग्री पहुंचा पारा
Haryana weather Today Update: हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से घने कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले तीन दिनों के लिए भी कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में घने कोहरे से लेकर अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए गुरुग्राम के सभी स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर असर के कारण हरियाणा में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर नजर आ रहा है। अभी 15 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

Haryana weather Today Update: न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंचा
- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम जैसे इलाकों में पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
- लगातार पारा गिरने की वजह से लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास बना रहेगा।
- कोहरे की बात करें तो सुबह और रात के समय अति घना कोहरा (Very Dense Fog) छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। इसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ सकता है।
Haryana Weather Today: वाहन चलाते वक्त सतर्कता बरतने की अपील
घने कोहरे का असर गुरुग्राम, सिरसा, हिसार समेत पूरे प्रदेश में रहने वाला है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। खास तौर पर हाईवे और खुले इलाकों में सुबह और देर शाम यात्रा करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है। इसके अलावा, घर से निकलने से पहले रेलवे और फ्लाइट्स का शेड्यूल देखने की भी अपील की गई है। घने कोहरे की वजह से कई इलाकों में ट्रेन देरी से चल रही हैं और फ्लाइट्स का समय भी बदला गया है।
Gurugram Weather Today: गुरुग्राम में पारा 2 डिग्री पर पहुंचा
प्रमुख शहरों के तापमान पर नजर डालें तो गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री और अधिकतम करीब 18 डिग्री रह सकता है। हिसार में न्यूनतम 3 से 5 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री, अंबाला में न्यूनतम 5 से 6 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री, जबकि रोहतक में न्यूनतम 4 से 6 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित कई जिलों में 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को 15 जनवरी 2026 तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क?












Click it and Unblock the Notifications