Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana Weather Alert: हरियाणा में तापमान पहुंचा 1 डिग्री तक, शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक

Haryana Weather Alert: हरियाणा में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक लोगों को शीतलहर और घने कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। रविवार (11 जनवरी) को भी कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। तापमान में तेज गिरावट के चलते लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हिसार में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

Haryana Weather Alert

Haryana Weather Alert: शीतलहर के साथ पाले का अलर्ट

- हरियाणा के कुछ हिस्से में कड़ाके की ठंड के साथ पाले की स्थिति बन सकती है। ऐसे में फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है।

- प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। खास तौर पर अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों में ठंड का प्रभाव ज्यादा रहने की संभावना है।

- उत्तर-पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते दिन और रात दोनों समय कंपकंपी महसूस की जा सकती है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Haryana IMD Weather Forecast: विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम

कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। सुबह के समय हरियाणा के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। इसका असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ सकता है। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Haryana Weather Forecast: कुल इलाकों में छिपटुप बूंदा बांदी

बारिश की बात करें तो कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। वायु गुणवत्ता पर भी ठंड और कोहरे का असर दिख सकता है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार AQI में हल्का सुधार देखा गया है और यह 170 से 200 के बीच दर्ज किया गया है, जो अभी भी मध्यम से खराब श्रेणी में आता है।

Gurugram Aaj Ka Mausam: गुरुग्राम में पारा पहुंचा 6 डिग्री तक

गुरुग्राम में रविवार को अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह और रात में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। रोहतक में शीतलहर का असर ज्यादा रहेगा और विजिबिलिटी कम होने की आशंका है। हिसार में तापमान सबसे कम रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है और पाले की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+