Haryana Violence: रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर पुलिस का एक्शन, अवैध घरों पर चलाया बुलडोजर

Haryana Violence News: हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम सहित कई हिस्सों में भड़की हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ गया है। दंगों की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इनके अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवा दिया है।

आजतक की खबर के मुताबिक, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि नूंह में भड़की हिंसा में रोहिंग्या शामिल थे। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार 3 अगस्त को तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई की।

Haryana Violence News

ऐसा बताया जा रहा है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर इन रोहिंग्याओं ने अवैध कब्जा किया हुआ था। इतना ही नहीं, शुरुआती जांच में ये लोग हिंसा में शामिल पाए गए। ऐसे में पुलिस इनके द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर गुरुवार की शाम को बुलडोजर चला दिया है।

नूंह हिंसा के बाद हरियाणा सरकार की तरफ से भी बड़ी कार्रवाई की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए नूंह के एसपी का तबादला कर दिया है। नूंह के एसपी वरुण सिंगला को हटाते हुए उन्हें भिवानी का एसपी नियुक्त किया है।

वहीं, उनकी जगह पर आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया को नूंह का नया एसपी बनाया गया है। बताते चले कि नूंह और गुरुग्राम में हिंसा भड़कने के बाद हरियाणा पुलिस ने अभी तक 83 एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं इस मामले में अब तक 159 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नूंह प्रशासन ने हिंसा में 6 लोगों की मौत की पुष्टि भी की है। इससे पहले बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हिंसा में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाएगा।

वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा सरकार ने हालात को देखते हुए केंद्र सरकार से केंद्रीय सुरक्षाबलों की और कंपनियों की मांग की है। इसके अलावा सरकार ने एक कमेटी का भी गठन किया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी करेगी, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री को फैलने से रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+