हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा जल्द, BJP की हैट्रिक बनेगी या कांग्रेस की होगी वापसी?
Haryana Vidhan Sabha Chunav Kab Hai: चुनाव आयोग हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का कभी भी ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग के साथ-साथ राजनीति पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं।
हरियाणा में अबकी किसकी सरकार? इसका पता तो चुनाव परिणाम से ही चलेगा, मगर भाजपा जीत की हैट्रिक बनाने की कोशिश कर रही है तो कांग्रेस साल 2014 से दूर हुई सत्ता वापस अपने हाथ में चाहती है।

हरियाणा की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव करवाए जा सकते है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एसएस संधू के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल हाल ही दो दिवसीय दौर पर हरियाणा आया था। मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। साल 2024 के चुनाव में कुल 2.01 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला वोटर हैं।
हरियाणा में सबसे ज्यादा 'लाल' मुख्यमंत्री
साल 1962 के बाद से साल 2024 तक 11 लोग मुख्यमंत्री बने हैं। खास बात है कि हरियाणा में अब तक ज्यादा सीएम 'लाल' सरनेम वाले रहे हैं। इनमें बंसी लाल, देवी लाल, भजन लाल शामिल शामिल हैं।
तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लगा
हरियाणा में तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है। 20 नवंबर 1967 से 183 दिन, 30 अप्रैल 1977 से 52 दिन और 6 अप्रैल 1991 से 108 दिन के लिए राष्ट्रपति शासन लागू रहा। तब विधानसभा भंग रही।
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची
1.भगवत दयाल शर्मा
2. राव बीरेन्द्र सिंह
3. बंसी लाल
4. बनारसी दास गुप्ता
5. देवी लाल
6. भजन लाल
7. ओमप्रकाश चौटाला
8. हुकम सिंह दादरी
9. भूपिंदर सिंह हुड्डा
10. मनोहर लाल खट्टर
11. नायब सिंह सैनी












Click it and Unblock the Notifications