हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: वो टॉप-10 सीटें, जहां 100 से कम वोटों के अंतर ने बना दिया MLA

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। 5 अक्‍टूबर को मतदान है। 8 अक्‍टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। उस दिन नतीजे आएंगे। इस वक्‍त चुनाव प्रचार पर जोर है। प्रत्‍याशी एक-एक वोट के लिए मतदाताओं के सामने हाथ जोड़ रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव का इतिहास कई रोचक किस्‍सों से भरा पड़ा है। 10 सीट ऐसी हैं, जहां 100 वोट से भी कम के अंतर ने विधायक बना दिया है। इनमें राई, घरौंडा, रोहट, नारनौंद, दादरी, अटेली, यमुनानगर, साढ़ौरा व रेवाड़ी आदि सीट शामिल हैं।

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024

हार-जीत में 100 से कम अंतर वाली सीटें

1. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में राई सीट पर कांग्रेस के जयतीर्थ ने इंडियन नेशनल लोकदल के इंद्रजीत को महज 3 वोट से चुनाव हरा दिया था।

2. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2005 में घरौंडा सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल की उम्‍मीदवार रेखा राणा ने कांग्रेस के जयपाल शर्मा को 21 वोट से हरा दिया था।

3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 1996 में घरौंडा सीट पर भाजपा के रमेश ने समता पार्टी के रमेश कुमार राणा को 11 वोटों से हराया।

4. हरियाणा विधानसभा चुनाव 1991 में रोहट हलके में कांग्रेस के हुकुम सिंह ने 38 वोट के अंतर से जनता पार्टी के मोहिंद्र सिंह को चुनाव हराया।

5. हरियाणा विधानसभा चुनाव 1991 में नारनौंद विधानसभा सीट पर जनता दल के वीरेंद्र ने 38 वोट के अंतर से कांग्रेस के जसवंत सिंह के सामने चुनाव जीता।

6. हरियाणा विधानसभा चुनाव 1991 में दादरी सीट पर हरियाणा विकास पार्टी के प्रत्‍याशी धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस के जगजीत सिंह को 80 वोटों से हराया।

7. हरियाणा विधानसभा चुनाव 1991: अटेली हलके के चुनाव में कांग्रेस के बंशी सिंह ने जनता पार्टी के अजीत सिंह के सामने 66 वोट से जीत दर्ज की।

8. हरियाणा विधानसभा चुनाव 1982: यमुनानगर हलके के चुनाव में कांग्रेस के राजेश कुमार ने भाजपा की कमला वर्मा को 63 वोटों के अंतर से हराया।

9. हरियाणा विधानसभा चुनाव 1982: साढ़ौरा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के भागमल ने 10 वोट के अंतर से कांग्रेस के प्रभु राम को ह‍राया।

10. हरियाणा विधानसभा चुनाव 1977: रेवाड़ी सीट पर जनता पार्टी के कर्नल रामसिंह ने विशाल हरियाणा पार्टी के शिव रतन सिंह को 86 वोट से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+