Haryana Two Skeletons: भिवानी जिले में जली हुई गाड़ी से दो नरकंकाल बरामद, पुलिस कर रही जांच
हरियाणा के भिवानी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जली हुई चार पहिया गाड़ी में दो नर कंकाल बरामद किए गए।

Haryana Two Skeletons: हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू में गुरुवार सुबह 8 बजे एक जली हुई चार पहिया गाड़ी बरामद की गई। लोहारू के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगत सिंह मोरे ने बताया कि जलकर खाक हुई गाड़ी की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि स्पॉट से कनेक्ट होने वाली सड़क तक जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, सबकी फुटेज खंगाली जा रही है।
मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम
हरियाणा पुलिस के मुताबिक लोहारू में जलकर खाक हुए चार पहिया वाहन- बोलेरो में दो नर कंकाल बरामद किए गए। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) व अन्य जांच टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर अहम सबूत जमा किए।
पहली नजर में कैसा अपराध?
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दो लोगों की मौत गाड़ी में आग लगने के बाद जलने और दम घुटने से हुई है। वारदात के संबंध में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार लोहारू के डीएसपी ने कहा, "ऐसी संभावना है कि दोनों पीड़ितों की मौत या तो वाहन में आग लगने के कारण हुई या वे जलकर मर गए। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में चौंकाने वाले दावे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारभिवानी में जली हुई बोलेरो में बरामद नरकंकाल भरतपुर के दो मुस्लिम युवकों की है। रिपोर्ट्स में जली हुई लाश का भी जिक्र है, पुलिस ने नरकंकाल (Skeletons) मिलने की बात कही है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल से जुड़े लोगों ने बीफ (गौमांस) के शक में किडनैप कर दोनों को जलाकर नृशंस हत्या कर दी।
लोहारू पुलिस के पास दर्ज प्राथमिकी (FIR) में मोनू मानेसर पर भी आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि आरोपियों के नाम या बीफ के शक में किडनैप कर मर्डर के संबंध में फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications