Haryana: योग दिवस पर आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह, सीएम नायब सैनी होंगे शामिल

Haryana News: हरियाणा में 21 जून को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह हिसार-II में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता तथा हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा भी मौजूद रहेंगे।

मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर में योग दिवस समारोहों में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

haryana

उन्होंने बताया कि जिला अंबाला में अंबाला-I जिलास्तरीय समारोह में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल, अंबाला- II में विधायक अनिल विज, बराड़ा में स्थानीय एसडीएम, नारायणगढ़ में स्थानीय नगर परिषद अध्यक्ष रिंकी वालिया, साहा में स्थानीय एसडीएम और शहजादपुर में अंबाला जिला परिषद अध्यक्ष राजेश लाडी मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह, जिला भिवानी में जिलास्तरीय समारोह में वित्त मंत्री जे.पी. दलाल, लोहारू में सांसद धर्मबीर, बवानी खेड़ा में विधायक घनश्याम सर्राफ, बहल में भिवानी जिला परिषद अध्यक्ष अनीता मलिक, कैरू में भिवानी के एसडीएम, सिवानी में डीईटीसी भिवानी और तोशाम में स्थानीय एसडीएम बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

मुख्य सचिव ने बताया कि जिला चरखी दादरी के जिलास्तरीय समारोह में सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अन्त्योदय (सेवा) विभाग के मंत्री बिशम्बर सिंह, बाढड़ा में चरखी दादरी जिला परिषद अध्यक्ष श्री मंदीप, बौंद में चरखी दादरी के एसडीएम और झोझू में चरखी दादरी नगर परिषद अध्यक्ष बक्शी राम सैनी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि जिला फरीदाबाद में जिलास्तरीय समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री मूल चंद शर्मा और विधायक नरेंद्र गुप्ता, बल्लभगढ़ में स्थानीय एसडीएम और तिगांव में विधायक राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

जिला फतेहाबाद में जिलास्तरीय समारोह में विधायक दूड़ा राम, भट्टू कलां में फतेहाबाद नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र, भूना में स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष अर्पणा पसरीजा, जाखल में तोशाम नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल, नागपुर में फतेहाबाद जिला परिषद अध्यक्ष सुमन, रतिया में विधायक लक्ष्मण नापा तथा टोहाना में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि रहेंगे।

जिला गुरुग्राम में जिलास्तरीय समारोह में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह, फर्रुखनगर में पटौदी के एसडीएम, पटौदी में विधायक सत्य प्रकाश जरावता और सोहना में विधायक सुधीर सिंगला मुख्य अतिथि होंगे।

यह भी पढ़ें CG: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के सख्ती, काम में लापरवाही पर 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+