हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने 22 जिलों में अवैध शराब के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, गृह मंत्री ने कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो द्धारा अवैध शराब व कच्ची शराब जैसी गैर कानूनी गतिविधियों पर शिंकजा कसने के लिए 9 मार्च 2024 को प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ लक्षित छापेमारी की गई। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 45 अभियोग अंकित किए गए तथा 4 वाहनों को जब्त कर 44 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की गई है। इस अभियान के दौरान 345 लीटर लाहन, 41.8 लीटर कच्ची शराब, 1021.75 बोतल देसी शराब और 490.5 बोतल अंग्रेजी शराब व 504 बोतल बीयर की जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि अवैध शराब के लिए अंबाला, कुरूक्षेत्र, पंचकूला, यमूनानगर, फरीदाबाद, पलवल, नूह, गुरूग्राम, महेन्द्रगढ, रेवाडी, फतेहाबाद, जींद, हिसार, सिरसा, करनाल, पानीपत, कैथल, झज्जर, चरखी-दादरी, रोहतक, सोनीपत व भिवानी सहित कुल 22 जिलों मे छापेमारी की गई। छापेमारी का यह विशेष अभियान शांतिपूर्ण और बिना किसी तनाव के सम्पन्न हुआ।

anil vij

मंत्री विज ने बताया कि इस अभियान के दौरान कच्ची शराब व लाहन के लिए कुल 7 एफआईआर दर्ज की गई। जिसके तहत पलवल में एक एफआईआर दर्ज कर 35 लीटर लाहन, जींद में एक एफआईआर दर्ज कर 4.5 लीटर कच्ची शराब, हिसार में एक एफआईआर दर्ज कर 22.5 लीटर कच्ची शराब, करनाल में 2 दो एफआईआर दर्ज कर 310 लीटर लाहन और कैथल में 2 एफआईआर दर्ज कर 14.8 लीटर कच्ची शराब बरामद करने में सफलता हांसिल की है।

गृह मंत्री ने बताया कि अवैध शराब के मामले में अंबाला में दो एफआईआर दर्ज कर 52 बोतल देसी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफतार किया गया। है। कुरूक्षेत्र में एक एफआईआर दर्ज कर 10 बोतल देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफतार किया है। पंचकूल में एक एफआईआर दर्ज कर 9 बोतल देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यमुनानगर में एक एफआईआर दर्ज कर 19 बोतल देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद में 5 एफआईआर दर्ज कर 37 बोतल अंग्रेजी शराब और 51.75 बोतल देसी शराब बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पलवल में एक एफआईआर दर्ज कर 22 बोतल देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नूंह में 4 एफआईआर दर्ज कर 14 बोतल देसी शराब और 120.25 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 12 बोतल बीयर बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफतार किया है।

इसी तरह गुरूग्राम में दो एफआईआर दर्ज कर 60 बोतल अंग्रेजी शराब और 31.25 बोतल देसी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महेन्द्रगढ में 2 एफआईआर दर्ज कर 13 बोतल अंग्रेजी व 22 बोतल देसी शराब बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेवाडी में 2 एफआईआर दर्ज कर 14 बोतल देसी शराब, 36 बोतल अंग्रेजी शराब व 48 बोतल बीयर की बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फतेहाबद में एक एफआईआर दर्ज कर 15 बोतल देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जींद में 3 एफआईआर दर्ज कर 57 बोतल देसी शराब बरामद कर 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिसार में एक एफआईआर दर्ज कर 15 बोतल देसी शराब बरामद कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि सिरसा में दो एफआईआर दर्ज कर 155 बोतल देसी शराब, 24.5 बोतल अंग्रेजी बरामद कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। करनाल में एक एफआईआर दर्ज कर 11 बोतल देसी शराब बरामद कर 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पानीपत में एक एफआईआर दर्ज कर 11 बोतल देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कैथल में दो एफआईआर दर्ज कर 14.8 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। झज्जर में एक एफआईआर दर्ज कर 186 बोतल अंग्रेजी, 12 बोतल देसी शराब और 432 बीयर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चरखी-दादरी में एक एफआईआर दर्ज कर 56 बोतल देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रोहतक में 2 एफआईआर दर्ज कर 54 बोतल देसी शराब बरामद कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोनीपत में 2 एफआईआर दर्ज कर 120 बोतल अंग्रेजी, 230.5 बोतल देसी शराब और 12 बोतल बीयर बरामद कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। भिवानी में 2 एफआईआर दर्ज कर 54 बोतल देसी शराब बरामद कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+