बच्ची के साथ हुए जुल्म की कहानी सुन कांप जाएगी रूह, मालकिन ने हाथ पर फेंक दिया खौलता गर्म पानी

सोनीपत। वैसे तो बाल मजदूरी को लेकर सरकार के साथ-साथ कई सरकारी संस्थाएं और गैर सरकारी संस्थाएं काम करती हैं और बच्चों को मजदूरी करने से रोकती हैं। लेकिन कई बार गरीबी या अनाथ होने के कारण बच्चे इस जाल में फंस जाते हैं। ताजा मामला हरियाणा के सोनीपत जिला का है, जहां एक नाबालिग बच्ची को घर में प्रताड़ित करते हुए काम पर लगाया गया था।

टीम ने बच्ची को छुड़ाया

टीम ने बच्ची को छुड़ाया

सोनीपत जिले के गोहाना के पॉश इलाके के मकान से चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने एक बच्ची को छुड़ाया। जिस वक्त टीम घर के अंदर बच्ची को छुड़ाने के लिए दाखिल हुई थी उस वक्त घर की मालकिन पीड़ित बच्ची को बेलन से पीट रही थी। किसी तरह पीड़िता को मालकिन के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाच बच्ची को थाने ले जाकर बयान दर्ज करवाए।

फेंक दिया था खौलता हुआ पानी

फेंक दिया था खौलता हुआ पानी

बच्ची ने बताया कि वह मनोज गर्ग नाम के शख्स के घर में काम करती है। जहां उसकी पत्नी ऐलिना गर्ग और बेटियां उसके साथ मारपीट करती थीं। इसके अलावा उन्होंने एक बार उसके ऊपर खौलता हुआ गर्म पानी उसके हाथ पर उड़ेल दिया था। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसको समय पर खाना नहीं मिलता था और न ही सोने देते थे। बस काम कराते थे।

बच्ची के माता-पिता का हो चुका है निधन

बच्ची के माता-पिता का हो चुका है निधन

पुलिस ने मालकिन ऐलिना गर्ग ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्ची के माता-पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। उसके भैया-भाभी उसको एक प्राइवेट एजेंसी में छोड़ गए थे। वह इसी एजेंसी से पैसा भी हर महीने ले लेते हैं। बच्ची गोहाना जिले के राई गांव की रहने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+