सोनीपत प्रशासन ने कहा- सीएम खट्टर से 'उचित दूरी' बनाए रखें पत्रकार
सोनीपत। हरियाणा स्थित सोनीपत के जिला प्रशासन ने पत्रकारों के लिए फरमान जारी किया है। फरमान में कहा गया है कि पत्रकार मुख्यमंत्री हरियाणा से बाइट लेने के दौरान 'उचित दूरी' बनाए रखें। जिला प्रशासन सोनीपत की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि 'प्रायः देखने में आा है कि माननीय मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेस या बाइट लेने के दौरान पत्रकार व छायाकार बंधु अपने माइक, कैमरा इत्यादि उपकऱण मुख्यमंत्री महोदय के बिल्कुक नजदीक ले जाते हैं जो कि सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। इस कारण माननीय मुख्यमंत्री को भी परेशान आती है तथा सुरक्षाकर्मियों को दिक्कत होती है।' पत्र में लिखा गया है कि 'इसके साथ ही सभी संवाददाता व छायाकार एक बार ही बाइट लें। एक बार बाइट लेने के बाद भी कुछ पत्रकार व कैमरामैन साथी बार-बार मुख्यमंत्री के पास जाते हैं, यह भी सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है।'

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, सोनीपत की ओर से दस्तखत किए गए पत्र में लिखा गया है कि ' अतः आप सभी भविष्य में उपरोक्त हिदायतों की अनुपालना करें तथा माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम, प्रेस कांफ्रेंस व बाइट लेने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उचित दूरी बनाए रखें। भविष्य में आप द्वारा बरती गई लापरवाही के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।'












Click it and Unblock the Notifications