Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर धरने में आए पंजाब के किसान ने खाया जहर, अब तक 40 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत

सोनीपत। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों में से अब तक 40 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की जान जा चुकी है। यहां दिल्ली-हरियाणा के बीच सिंघु बॉर्डर पर हजारों प्रदर्शनकारी धरने पर हैं। जिनमें से कई किसान आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं। खबर है कि, पंजाब के लुधियाना के रहने वाले 50 वर्षीय किसान लाभ सिंह ने भी जान देने की ठानी। उन्होंने जहर खाकर मरने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Recommended Video

    Farmers Protest: किसान Naseeb Singh ने किया Suicide, अबतक 60 किसानों की मौत! | वनइंडिया हिंदी
    farmers protest: Thousands of farmers paraded with 600 tractors at haryana

    सिंघु बॉर्डर पर जुटे हुए हैं हजारों किसान
    बताया गया कि, किसान लाभ सिंह सरकार द्वारा की जा रही अनसुनी से आहत थे। उनके द्वारा गलत कदम उठाए जाने की सूचना मिलने पर सोनीपत पुलिस भी मौके पर पहुंची। पता चला है कि, लाभ सिंह को सोनीपत में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, जहर का असर होने से हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, किसानों के डेरे में पदाधिकारी लगातार सरकार के रवैये के खिलाफ बुलंद हो रहे हैं। कुंडली बॉर्डर पर भी काफी किसान डटे हुए हैं।

    इधर, 600 ट्रैक्टर लेकर किया प्रदर्शन
    किसान संगठनों द्वारा सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए कई तरह की कोशिश की जा रही हैं। मसलन, 26 जनवरी की परेड को लेकर किसानों ने बीते रोज 600 ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन किया। जिसके चलते नेशनल हाईवे दो घंटे जाम रहा। ये ट्रैक्टर कृषि कानूनाें के विरोध में छछरौली ब्लॉक की अनाज मंडी में इकट्ठे हुए। यह रैली गणतंत्र दिवस समारोह में ट्रैक्टर मार्च निकालने के लिए तैयारी के रूप में निकाली गई। किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों से छछरौली से दादूपुर, से देवधर व देवधर से खिजराबाद अनाज मंडी पहुंचे। उस दौरान लेदी होते हुए रैली संपन्न हुई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+