'ना मैं वहां गया ना मैंने कुछ किया, मुझे बदनाम किया जा रहा है', हिंसा के आरोपों पर बोले मोनू मानेसर
Haryana Row: हरियाणा के नूंह में दो समुदायों में हुई हिंसा पर जमकर बवाल मचा हुआ है, जिसके पीछे कारण मोनू मानेसर को बताया जा रहा, जो कि बजरंग दल का सदस्य है। जिसके मौजूदगी की अफवाह के चलते दो समुदायों के बीच बवाल पैदा हुआ और उसने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। अब इस मामले में खुद मोनू मानेसर का बयान सामने आया है, उसने न्यूज चैनल 'आज तक' से बात करते हुए कहा कि 'मेरा नाम जबरदस्ती घसीटा जा रहा है।'

'मैंने वीडियो में कोई भी भड़काऊ बयान नहीं दिया'
मोनू ने कहा कि 'मैंने वीडियो में कोई भी भड़काऊ बयान नहीं दिया है ना ही किसी को उकसाया है। ये सब जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए मैं नहीं गौ तस्कर जिम्मेदार हैं, मैं तो इस यात्रा का हिस्सा भी ही नहीं था, जबकि इन सबके पीछे अगर कोई जिम्मेदार है तो वो है मामन खान, जिसका ये सब किया धरा है।'
'मामन खान हैं हिंसा के पीछे मैं नहीं'
'उसने ही अपने लोगों को उकसाया है, उसने ही लोगों से कहा कि यूद्ध लड़ो, वो मदद करेंगे तो लोग उन पर निशाना क्यों नहीं साध रहे, मुझे निशाना क्यों बना रहे हैं, मैं तो नासिर जुनैद को भी नहीं जानता था, मुझे राजस्थान की पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वो न्याय करेगी।'
फरवरी 2013 में हुई थी जुनैद और नासिर की हत्या
आपको बता दें कि फरवरी 2023 में हरियाणा के भिवाड़ी में गाड़ी के अंदर जुनैद और नासिर को किडनेप करके कार के अंदर जला दिया गया था। ये दोनों राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने रिंकू सैनी समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया था और उसकी एफआईआर में मोनू मानेसर का भी नाम था।
दो होमगार्ड्स की और तीन नागरिकों मौत
गौरतलब है कि सोमवार को नूंह हिंसा में दो होमगार्ड्स की और 4 नागरिकों की मौत हो गई है और बहुत सारे पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं। हिंसा के भड़कने का कारण मोनू को ही बताया जा रहा है क्योंकि जिस वक्त विश्व हिंदू परिषद की ओर से यात्रा निकाली जा रही थी तब ही किसी ने बोला था कि इस यात्रा में मोनू मानेसर शामिल है और उसके बाद से ही वहां पर बवाल मच गया, जिसने घातक हिंसा का रूप धारण कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications