Rohtak: डिस्पोजेबल ग्लास और प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों को बचाया
हरियाणा के रोहतक में डिस्पोजेबल फैक्ट्री में भीषण आग लगी। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद 6 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल से 3 बच्चों और एक महिला को बचा लिया है।

हरियाणा के रोहतक में बुधवार को डिस्पोजेबल ग्लास और प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने फैक्ट्री को चपेटे में ले लिया। दोपहर 12 बजे सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री की छत पर सो रहे एक परिवार के 4 सदस्यों को नीचे उतारा गया।
फायर स्टेशन प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से 3 बच्चों और एक महिला को बचा लिया है। घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही, कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, अभी तक आग की सही वजह सामने नहीं आई है। घटना की जांच जारी है।
आग से लाखों का नुकसान
आगजनी में फैक्ट्री में रखा डिस्पोजेबल आइटम्स एकाएक करके आग पकडता गया। फैक्ट्री में मौजूद लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना में लाखों का नुकसान हो गया।












Click it and Unblock the Notifications