हरियाणा में अमित शाह की रैली को भाजपा सांसद ने बताया असैद्धान्तिक, अलग पार्टी बनाने का ऐलान

जींद में अमित शाह की रैली को भाजपा सांसद ने बताया असैद्धान्तिक, अलग पार्टी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली। गुरुवार को हरियाणा के जींद में अमित शाह की रैली के एक दिन बाद ही भाजपा में बगावत से सुर फूट गए हैं। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने खुलकर पार्टी की नीतियों और अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए अलग पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। राजकुमार सैनी ने कहा है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाएंगे और हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे।

अमित शाह की रैली सिद्धांतो के खिलाफ

अमित शाह की रैली सिद्धांतो के खिलाफ

भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने जींद में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह की रैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि ये रैली सिद्धांतों को ताक पर रखकर आयोजित की गई। इसी कारण उन्‍होंने रैली से दूर रहना ही उचित समझा। सैनी ने कहा कि भाजपा उनको पार्टी से निकाले या रखे, उनको परवाह नहीं। भाजपा सांसद ने जींद की रैली में भीड़ ना आने पर भी चुटकी ली है और रैली को फेल बताया है। सैनी का राज्य सरकार, पार्टी और केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह से भी टकराव होता रहा है।

जाट आरक्षण के विरोध में है सैनी

जाट आरक्षण के विरोध में है सैनी

राजकुमार सैनी काफी लंबे समय से जाटों के आरक्षण की मांग का विरोध करते आए हैं। सैनी ने हाल ही में जाट आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने पर भी नाराजगी जाहिर की थी। सैनी के बगावती सुर अपनाने और अलग पार्टी बनाने के ऐलान के बारे में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश बराला ने कहा है कि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व को सारी जानकारी दे दी गई है और शीर्ष नेतृत्व उन पर फैसला करेगी।

अमित शाह ने रैली में की थी खट्टर सरकार की तारीफ

अमित शाह ने रैली में की थी खट्टर सरकार की तारीफ

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को हरियाणा के जींद में युवा हुंकार रैली की थी। यहां शाह ने कहा था कि हरियाणा की खट्टर सरकार पहली ऐसी सरकार है जिसकी कोई जाति नहीं है। आज आजादी के बाद पहली बार किसान और गरीबों को ये लग रहा है कि ये उनकी सरकार है। अमित शाह ने देश की तरक्की में हरियाणा के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा, 'जब हरित क्रांति का नारा दिया गया तो ये हरियाणा की ही भूमि है जिसने देश में अन्न के भंडार भर दिए। हर खेल में हरियाणा के खिलाडियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। अमित शाह ने खट्टर सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की उप्लब्धि इतनी है कि सात दिन का भागवत बैठाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+