हरियाणा: पीएम मोदी कल रेवाड़ी को देंगे एम्‍स और गुरुग्राम को मेट्रो की सौगात, सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को हरियाणा के रेवाड़ी दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी रेवाड़ी दौरे के दौरान ट्रांसपोर्ट, स्‍वास्‍थ्‍य, मेट्रो ट्रेन से जुड़ी विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी के इस दौरे से पहले गुरुवार को तैयारियों का जायजा भी लिया।

cm khattar pm modi

पीएम मोदी जिन प्रोजेक्‍ट्स का शुभारंभ करने जा रहे हैं वो 9750 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले हैं। प्रधानमंत्री गुरूग्राम परियोजना, एम्स रेवाड़ी की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में ज्योतिसार में अनुभव केंद्र का उद्घाटन करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेवाड़ी में 1650 करोड़ रुपये की लागत से बनने एम्‍स अस्‍पताल की आधारशिला रखेंग। रेवाड़ी के गांव माजरा मुस्तिल भालखी में 203 एकड़ में इस एम्‍स का निर्माण होना है। रेवाड़ी में बनाए जा रहे ये एम्‍स अस्‍पताल 720 बेड का होगा। इस एम्‍स में सौ सीटों वाले मेडिकल ओर 60 सीटों के नर्सिग कालेज की स्‍थापना की जाएगी ।

रेवाड़ में बनाए जा रहे एम्‍स में 30 बेड वाला आयुष ब्लॉक भी निर्मित किए जाने की योजना है। यहां पर फैकल्टी और कर्मचारियों के लिए आवासीय बिल्डिंग, यूजी और पीजी छात्रों के लिए हॉस्टल, नाइट शेल्टर और गेस्ट हाउस की सुविधा भी दिए जाने की योजना है।

इसके अलावा पीएम मोदी जिस मेट्रो परियोनजना की आधारशिला रखेंगे उस गुरूग्राम मेट्रो परियोजना की कुल लागात 5450 करोड़ रुपये है। गुरुग्राम में ये जो मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्‍ट शुरू किया जा रहा है उसके तहत 28.5 किलोमीटर लंबी दूरी तक का मेट्रो ट्रेन रूट होगा, ये मेट्रो ट्रेन मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार फेज-5 से जोड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+