हरियाणा में 23 फरवरी को पूरा होगा पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल, राज्य सरकार ने दिए हैं निर्देश
चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बहुत जल्द पूरा होने वाला है और इससे पहले राज्य सरकार ने सभी प्रतिनिधियों को अगले दो दिन के अंदर अपना समस्त रिकार्ड जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दस्तावेजी कार्यवाही पूरी करने को कहा गया है। इस प्रक्रिया के पूरी होते ही सरकार पंचायतों में प्रशासनिक अधिकारी (प्रशासक) तैनात कर देगी।

आपको बता दें कि हरियाणा में इस समय 22 जिला परिषद, 6205 ग्राम पंचायत और 142 ब्लाक समितियां हैं। उनका कार्यकाल 23 फरवरी को पूरा हो जाएगा। इस बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समय पर नहीं होंगे। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए जाएंगे। विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि वह पंचायती राज संस्थाओं (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद) का रिकार्ड दो दिन के भीतर पूरा करवाएं।












Click it and Unblock the Notifications