हरियाणा पंचायत चुनाव: इनेलो के करण चौटाला ने जीता सिरसा जिला परिषद का चुनाव, 600 वोटों से जीत की हासिल

Haryana panchayat Election Results: हरियाणा में पंचायत चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। राज्य की 143 पंचायत समितियों और 22 जिला परिषदों के निर्वाचित सदस्यों के लिए चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। ऐसे में सिरसा जिला परिषद से इंडियन नेशनल लोकदल ( Indian National Lok Dal) के करण चौटाला (Karan Chautala) जीत गए। इनेलो के करण चौटाला ने सिरसा में जिला परिषद से 600 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

Haryana panchayat Election Results

अभय चौटाला के बेटे करण चौटाला जीत के बाद सिरसा लघु सचिवालय में जीत का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे। इस मौके पर करण ने जिले के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। बता दें कि 24 में से 12 वार्डों में इनेलो की जीत हुई है।

वहीं अंबाला जिला परिषद में वार्ड चार में मनप्रीत कौर 55 मतों से आगे चल रही हैं, जबकि कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी की पत्नी सुमन काउंटिंग में पीछे चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव तीन चरणों में पूरे हुए थे, जिसके बाद रविवार को मतगणना शुरू हो गई।

देखिए सिरसा पंचायत चुनाव का अब तक का रिजल्ट

  • वार्ड नंबर-1 से होशियार सिंह सेलवाल
  • वार्ड नंबर-2 से रमनदीप कोर
  • वार्ड नंबर-3 से कर्मकेश कुंडू
  • वार्ड नंबर-4 से अनुराधा
  • वार्ड नंबर- 5 से मास्टर रणधीर सिंह
  • वार्ड नंबर-6 से अजय
  • वार्ड नंबर-7 से रोशनी देवी
  • वार्ड नंबर-8 से वीर सिंह
  • वार्ड नंबर-9 से सरोज
  • वार्ड नंबर-10 से आशीष उर्फ कुकी
  • वार्ड नंबर-11 से सरोज बाला
  • वार्ड नंबर-12 से सुनील
  • वार्ड नंबर-13 से कविता
  • वार्ड नंबर-14 से रूपाली देवी
  • वार्ड नंबर-15 से जसवीर लाडवा
  • वार्ड नंबर-16 से सत्य पाली
  • वार्ड नंबर-17 से मोहित मलिक
  • वार्ड नंबर-18 से सुदेश
  • वार्ड नंबर-21 से रीना
  • वार्ड नंबर-22 से सोनू कुमार
  • वार्ड नंबर-23 से कुमारी मीनाक्षी
  • वार्ड नंबर-24 से मीनाक्षी
  • वार्ड नंबर-25 से यादविंदर यादव
  • वार्ड नंबर-26 से निशा
  • वार्ड नंबर-27 से विजेंदर
  • वार्ड नंबर-28 से रेणु बाला
  • वार्ड नंबर-29 से सुनील माजरा
  • वार्ड नंबर-30 से सत्यवीर संधू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+