पलवलः देवर ने दोस्त के साथ मिलकर भाभी से किया गैंगरेप फिर लूट की वारदात को दिया अंजाम

पलवल । हरियाणा के पलवल जिले के एक गांव में खेत में काम कर रही 28 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के देवर ने अपने एक साथी के मिलकर चाकू के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। इतना ही नही पीडि़ता जब अपने मायके जा रही थी रास्ते में उसके कपड़े फाडक़र लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया।

देवर के साथ खेत में गई थी अनाज एकत्रित करने

देवर के साथ खेत में गई थी अनाज एकत्रित करने

महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलवल पुलिस जांच अधिकारी अंजू ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 17 अप्रैल वर्ष 2019 को वह देवर के साथ खेत में अनाज को इक्टठा करने के लिए गई थी।

भाई के साथ जा रही पीड़िता को लूटा

भाई के साथ जा रही पीड़िता को लूटा

उसी दिन रात आठ बजे पीड़िता के देवर ने अपने एक साथी को खेतों पर ही बुला लिया और चाकू के बल पर दोनों ने बारी-बारी गैंगरेप किया। गैंगरेप की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने पति व सास और सुसर को आपबीती बताई तो उन्होंने भी देवर व उसके साथी का ही साथ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

इसके बाद 18 अप्रैल की शाम को पीड़िता अपने भाई के साथ मायके जा रही थी तो रास्ते में देवर व उसके पांच साथी कार में सवार होकर आए और रास्ते में रोककर पीडि़ता के कपड़े फाड़ दिए और दो तोले की सोने की हंसली को लूटकर फरार हो गए। धमकी व इज्जत के डर से पीडि़ता डरी-सहमी रही। मायके वालों की मदद से पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+