नूंहः भाभी दरवाजे पर रखती थी नजर और कमरे में शिक्षक करता था रेप, पिछले चार साल से लड़की का कर रहा था शोषण

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में दो अलग-अलग रेप के मामले सामने आए हैं। महिला थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग गांवों की नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का मामला दर्ज किया है। एक मामले में शिक्षक और उसकी भाभी पर तथा दूसरे मामले में देवर-भाभी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। हालांकि अभी तक दोनों मामलों में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पीड़िता ने अध्यापक पर लगाया रेप का आरोप

पीड़िता ने अध्यापक पर लगाया रेप का आरोप

पहले मामले में पीड़िता ने बताया कि वह गांव के स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती है। गांव के ही रहने वाले अध्यापक का तबादला साल 2016 में गांव के ही एक स्कूल में हुआ था। अध्यापक कभी उसको चाय और पानी के बहाने अपने कमरे में बुलाता रहता था। कुछ दिन बाद ही उसके साथ अध्यापक ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक दिन अध्यापक ने मौका पाकर उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपित शिक्षक पिछले 4 साल से कर रहा था रेप

आरोपित शिक्षक पिछले 4 साल से कर रहा था रेप

नाबालिग पीड़िता का कहना है कि साल 2016 से अध्यापक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसका गांव में ही पुराना घर है, जहां उसको अक्सर बुलाकर गलत काम करता रहा है। इसमें उसका साथ उसकी भाभी देती रही है। जब तक आरोपित शिक्षक उसके साथ रेप करता था तो भाभी बाहर दरवाजे पर रखवाली करती थी। पीड़िता ने बताया कि हाल ही में उसके साथ शिक्षक ने बीते 24 मार्च और 10 अप्रैल को रेप किया था।

पड़ोसी पर लड़की ने लगाया रेप का आरोप

पड़ोसी पर लड़की ने लगाया रेप का आरोप

रेप का दूसरा मामला भी नूंह थाने का है, जहां एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के ही रहने वाले शख्‍स पर रेप करने का आरोप लगाया गया है। इसमें आरोपी की भाभी की संलिप्‍तता भी बताई गई है। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि बीते 2 अप्रैल को वह अपने पिता के साथ रात के करीब दस बजे खेतों में खड़ी फसल कटाई करके आई थी।

रेप के मामले किए गए दर्ज

रेप के मामले किए गए दर्ज

इसी दौरान अरोपी की भाभी ने उसको पानी के वाटर टेंक से पानी का मटका उचवाने के लिए बुलाया। जैसे ही वह पहुंची तो आरोपी ने पीड़ित लड़की को पकड़ लिया और पास में ही ले जाकर गलत काम करने लगा। जब पीड़िता 15 से 20 मिनट तक वापस घर नहीं पहुंची तो उसके पिता ने अपनी बेटी को बाहर निकल कर खोजबीन शुरू की, तो उसे छप्पर से आवाज आई। इसके बाद पिता छप्पर में घुस गया। ऐसे में आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया, लेकिन वह मौके पर अपनी चप्पल, मोबाइल, बेल्ट और चश्मा छोड़ गया। डीएसपी अनिल कुमार मुख्यालय नूंह ने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+