Haryana News: हरियाणा सरकार की मौके पर सेवाओं से खुश हुए ग्रामीण, घर के द्वार पहुंचने पर की प्रशंसा

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा शासन में पारदर्शिता व जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को निरंतर धरातल पर उतारा जा रहा है। सरकार के इन गंभीर प्रयासों को आमजन का भी निरंतर सहयोग मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, जनसंवाद कार्यक्रम में ऑन दा स्पॉट सेवाओं से ग्रामीणों में उत्सव व संतुष्टि का माहौल है। इस यात्रा के पटौदी खंड के गांव मंगवाकि पहुंचने पर स्थानीय महिला सुबल की मौके पर ही पेंशन बनाकर उन्हें विधायक सत्यप्रकाश जरावता द्वारा पेंशन के कागज सौंपे जाने पर सुबल के चेहरे पर खुशी के भाव थे। गांव मंदपुरा में स्वामित्व योजना के लाभार्थी सरजीत को उनकी लाल डोरा की भूमि की रजिस्ट्री के कागज दिए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। आजादी के सौ वर्ष तक विकसित भारत की परिकल्पना लिए यह संकल्प यात्रा देश प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है।यह संकल्प एक शब्द मात्र नहीं है। बल्कि देश के करोड़ों गरीबों को सबके बराबर लाने का एक पुनीत विचार है। विधायक जरावता ने कहा कि यह यात्रा हरियाणा के गांव-गांव पहुंच रही इस गौरवशाली यात्रा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक नया अध्याय जोड़ते हुए यात्रा के साथ जनसंवाद कार्यक्रम करने की भी पहल की है। उन्होंने कहा कि सरकार विगत नौ वर्षों से हरियाणा में गरीब, पिछड़ो के उत्थान के लिए धरातल पर काम कर रही है।

manohar lal khattar

मनोहर सरकार का एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक उसके लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बिना किसी अवरोध के पहुँचे। इस पूरी प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की थी। जिसमे वे सीधे आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं की जनसुनवाई कर रहे हैं। अब इसी क्रम में जिला प्रशासन को दिए गए निर्देशों के तहत यात्रा में प्रत्येक गांव में आमजन की समस्याओं को मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। साथ ही जिन शिकायतों का निवारण जिला मुख्यालय अथवा राज्य मुख्यालय से होना है। उन्हें जनसंवाद पोर्टल पर अपलोड कर उसकी निवारण की प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने दोनों गांवों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के करने वालों को सम्मानित भी किया। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा, जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के साथ सूचीबद्ध भजन मंडलियों ने हरियाणवी रागनियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के कुपोषण से बचाव को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सम्बंधित गांव की आंगनबाड़ी वर्कर ग्रामीण महिलाओं को उचित स्वास्थ्य के लिए पोषण संबंधी जानकारी देने के साथ ही उन्हें विभाग द्वारा चलाये जा रही अन्य योजनाओं के बारे में भी जागरुक कर रही हैं। इस दौरान गांव मंदपुरा में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर राजेश, आंगनवाड़ी वर्कर सुश्मेश, कौशल्या व मिनी द्वारा गर्भवती ललिता को पोषण आहार की थाली भेंट करते हुए गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा, जनसंवाद कार्यक्रम में प्रत्येक गांव में साथ साथ चल रही सीएससी मोबाइल वैन मौके पर ही ग्रामीणों की शिकायतों व सेवाओं का निवारण कर रही हैं। वैन के द्वारा आम लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जैसे आयुष्मान भारत, ई-श्रम, पीएम किसान, पीएम किसान सम्मान निधि, चिरायु योजना, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। वीडियो वैन में लगी एलईडी पर लघु फिल्म के तहत उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का संदेश व सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर बैंक की स्टॉल, स्वास्थ्य जांच शिविर, हेल्प डेस्क, परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए क्रिड हेल्प डेस्क, सीएससी स्टाल, पीएम उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना, पीला राशन कार्ड एवं अन्य योजनाओं को लेकर लगाए गए हेल्प डेस्क पर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+