Haryana News: खेल और राजनीति को एक दूसरे से दूर रहना चाहिए: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रेवाड़ी जिले की बावल के गांव तिहाड़ा, प्राणपुर और आसलवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसभाओं को संबोधित किया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए मूल मंत्र भी दिया है।

खिलाड़ियों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि खेल और राजनीति को एक दूसरे से दूर रहना चाहिए। तभी खेल का भविष्य अच्छा हो पाएगा। भारत सरकार ने भी डब्लूएफआई के नए संगठन को रद्द कर दिया है। दिल्ली पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है। प्रदेश में चल रही सीएम फ्लाइंग रेड को लेकर उन्होंने कहा कि लेट होने वालों को दंड देना चाहिए। मेरे पास जब भी शिकायत आई तो मैंने सख्त कार्रवाई की है और कई अधिकारियों पर चार्जशीट और निलंबन किया है।

dushyant choutala

कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगले 10 महीना में संगठन को मजबूत करना है। पिछले 4 सालों में हमने बहुत काम किए हैं। लेकिन उन कामों का प्रचार करना कार्यकर्ता के हाथ में है। आखिरी आदमी तक इस बात को पहुंचना है कि प्रदेश के राज्य में उनकी हिस्सेदारी होने के चलते क्या-क्या काम किए हैं। पहले गली और नाली से ऊपर कोई बात नहीं करता था।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस आज पोर्टल बंद करने की बात करती है। कांग्रेस के राज्य में अगर किसान की फसल खराब होती थी तो उन्हें एसडीएम दफ्तरों में चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन आज किसान एक फोटो खींचकर ही फोन के माध्यम से क्षतिपूर्ति पोर्टल पर डाल देते हैं। पहले पीला राशन कार्ड बनवाने के लिए मोटी फाइल जाती थी। लेकिन पीला राशन कार्ड नहीं बनता था। आज अगर परिवार की आय 1 लाख 80 हजार है तो गांव के सीएचसी सेंटर में दो मिनट में बन जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+