Haryana: पानीपत में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, जिंदा जले एक परिवार के 6 लोग
Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले में आज सुबह सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह खाना बनाते वक्त यह हादसा हुआ।

Haryana News: हरियाणा के पानीपत (Panipat) जिले में गुरुवार (12 जनवरी) सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तो वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंच गई और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, इस मामले की जांच में जुट गई है।
यह हादसा पानीपत जिल के तहसील कैंप क्षेत्र के बिचपड़ी गांव में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, खाना बनाते समय अब्दुल करीब के घर में गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में अब्दुल करीम (50), उसकी पत्नी अफरोजा (46), बड़ी बेटी इशरत (20), रेश्मा (17), अब्दुश (12) और अफान (10) की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और यह सभी पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में किराए पर रहते थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंच गई। सभी शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे के समय कमरे का दरवाजा खुल नहीं सका। जिसके जलते घर के अंदर मौजूद सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
Recommended Video

हादसे की जानकारी देते हुए पानपीत के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि हादसा गैस लीकेज होने की वजह से हुआ है। परिवार यहां किराए के मकान में रहता था। घर के अंदर पति-पत्नी और 4 बच्चे सो रहे थे। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस द्वारा हादसे की हर एंगल से जांच की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस द्वारा मकान के साथ लगते एरिया को सील कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications