Haryana News: हरियाणा में सभी अंडरपास के ऊपर लगेंगे शेड, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में दिया जवाब

Haryana News: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जिला जींद में एनएच-152 डी और दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के क्रॉस जंक्शन के निकट एक औ‌द्योगिक मॉडल टाउनशिप स्थापित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। वह हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

dushyant choutala d cm 600

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जिला जींद में राज्य सरकार की स्वीकृति लेने के बाद दो संभावित स्थलों की पहचान की गई है। सभी तंत्रों यानी ई-भूमि, लैंड पूलिंग पॉलिसी-2022 और लैंड पार्टनरशिप पॉलिसी-2022 के माध्यम से खरीद के लिए प्रक्रिया की गई है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ई-भूमि पोर्टल पर भूमि मालिकों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर साइट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद एचएसआईआईडीसी द्वारा विस्तृत विशिष्ट साइट मूल्यांकन किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने दोनों स्थानों के गांवों का विवरण देते हुए बताया कि साइट-1 (अस्थायी क्षेत्र 2000 एकड़) जिसमें खरक गाडियान (लगभग 440 एकड़), ढाठरथ (लगभग 1080 एकड़), जामनी (315 एकड़ लगभग), खेरी तलोदा (150 एकड़ लगभग) और अमरावली खेड़ा (15 एकड़ लगभग ) में जमीन प्रस्तावित है। इसी प्रकार, साइट-2 (अस्थायी क्षेत्र 1800 एकड़) के गांव जामनी (लगभग 890 एकड़), भूरान (610 एकड़ लगभग), अमरावली खेड़ा (300 एकड़ लगभग) भूमि प्रस्तावित है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जींद जिला के गांव जामनी, अमरावली खेड़ा, खरक गाडियान, ढाठरथ और भूरान की राजस्व सम्पदा सफीदों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भीतर आती है और गांव खेड़ी तलौदा की राजस्व सम्पदा जींद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती है।

यह भी पढ़ें 'कांग्रेस की सोच गरीब-किसान के हित में नहीं', डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+