हरियाणा: दिल्ली की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हिसंक झड़पें, फरीदाबाद में धारा 144 लागू
फरीदाबाद। किसान आंदोलन में जुटे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हिसंक झड़पें हो रही हैं। जहां पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही है, वहीं प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। हरियाणा के कई जिलों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो रहा है। फरीदाबाद-पलवल सीमा पर प्रदर्शनकारियों की ट्रैक्टर परेड पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। वहीं, दिल्ली की ओर बढ़ रहे सभी ट्रैक्टर्स पर तिरंगा सजा है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली नहीं लाने की अपील की थी, लेकिन कई ट्रैक्टर्स के साथ ट्रॉलियां भी दिखीं।

Recommended Video
फरीदाबाद में धारा 144 लागू
बिगड़ते हालतों को देख फरीदाबाद के जिला मजिस्ट्रेट यशपाल ने जिले में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी कर दिए। बताया गया कि, अब किसी भी तरह के तनाव, जनहानि व सार्वजनिक संपप्ति को नुकसान की आशंका के चलते भारतीय दंड संहिता की 1973 की धारा-144 के तहत जिला में 5 या 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने, लाठी, जेली, तलवार, कुलहाड़ी जैसा किसी भी तरह का हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

पुलिस का लाठीचार्ज, कई जख्मी
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि, भारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर धारा-144 लगाई गई है। एक पुलिस अधिकारी बोले- 'किसान आंदोलन फरीदाबाद में उग्र हो रहा था, जिसके चलते लाठीचार्ज करना पड़ा।' दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने सीकरी में बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की। हालांकि, वे ट्रैक्टर लेकर जबरन आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। घटना में कई किसान घायल हुए।












Click it and Unblock the Notifications