Haryana News: हरियाणा में कल दो घंटे देरी से खुलेंगे स्कूल, दुर्गा अष्टमी के चलते बदला गया समय

Haryana News: हरियाणा में दुर्गा अष्टमी पर्व को देखते हुए सभी स्कूल 16 अप्रैल को 2 घंटे देरी से खुलेंगे। बदला हुआ समय विद्यार्थियों व अध्यापकों दोनों पर ही लागू होगा।

प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

students

उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक का होगा। वहीं सामान्य दिनों में स्कूल सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक लगते हैं। विभाग ने दुर्गा अष्टमी के त्यौंहार को देखते हुए दो घंटे की छूट दी है।

आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन घरों में कुल देवी की पूजा की जाती है। इस लिहाज से हरियाणा में दुर्गा अष्टमी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर शिक्षकों और छात्रों को राहत दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+