Haryana News: रेवाड़ी के 59,625 किसानों को मिले 11 करोड़ 92 लाख 50 हजार करोड़, मंत्री ने सुना संबोधन

Haryana News: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मंगलवार को यहां अपने निवास स्थान पर वर्चुएल माध्यम से वाराणासी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुना। आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने आनलाइन माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किश्त के रूप में हरियाणा के 16 लाख किसानों के खातों में 335 करोड़ रुपए की राशि जारी की। इसमें जिला रेवाड़ी के 59,625 किसानों के लिए 11 करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपए की राशि शामिल है। प्रधानमंत्री ने योजना के तहत देश के किसानों के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के खातों में एक क्लिक 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जारी की।

इस मौके पर हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अपने निवास स्थान पर उनके विधानसभा क्षेत्र बावल के सरपंचों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 17वीं किश्त की राशि जारी करने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि इस आर्थिक मदद से किसानों को लाभ मिलेगा। इस राशि से उन्हें खरीफ की फसल कि रोपाई करने में सहयता मिलेगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत हर एक किसान को साल में 6 हजार रुपए दो, दो हजार की तीन किश्तों में दिए जाते हैं।

banvari lal

प्रधानमंत्री को किसानों का सच्चा हितैषी बताते हुए डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में किसानों की भलाई के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। जिससे किसानों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। किसान खुशहाल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुना गया है। इस कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री किसानो की भलाई के लिए और भी कई कल्याणकारी कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की भलाई के लिए जितने कार्य केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए हैं। उससे पहले किसी सरकार में नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+