Haryana News: हरियाणा में सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे कार्यक्रम, जानिए पूरा कार्यक्रम

Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान आयुष मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा है कि योग साधना से मन, शरीर एवं बुद्धि से सामंजस्य स्थापित होता है। जिससे जीवन में उमंग एवं उत्साह भर जाता है और जीवन तनाव व विकृतियों से बचता है। चिकित्सा पद्धति में भी ऐसी कोई दवा नहीं बनी है। जो जीवन को सुखमय बना सके। परन्तु यौगिक क्रियाओं से ऐसा संभव है। आज योग ने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधा है। आज योग ने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधा है। जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।

डॉ. कमल गुप्ता बुधवार को यहां 21 जून 2024 को होने वाले दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध आयुष विभाग तथा हरियाणा योग आयोग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

kamal gupta

बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा सरकार ने 21 जून 2024 को प्रातः: 7 से 8 बजे तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जिलों में जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 29 मई से 15 जून तक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 13 से 16 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण संबंधित जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों और आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 19 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक सभी जिलों में मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल होगी। जिला स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा योगा-मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जन साधारण, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट्स और गाइड्स हिस्सा लेंगे। स्कूली बच्चे अपने हाथ में योगा स्लोगन के बैनर, तख्ती लेकर चलेंगे। योग मैराथन आयोजन हेतु मार्ग जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, आयुष विभाग के निदेशक अंशज सिंह, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ.जयदीप आर्य और रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार तथा आयुष विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+