Haryana News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना: कृषकों के लिए वरदान, मंत्री शर्मा बोले, 'पहली कलम किसान के लिए'
Haryana News: हरियाणा के उद्योग वाणिज्य और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वीं लोकसभा में प्रधानमंत्री बनते ही पहली कलम से पहला काम किया। अन्नदाता के नाम पीएम निधि योजना के तहत किसानों को 17वीं किस्त जारी करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद जिला में करीब साढे तीन करोड़ रुपए की धनराशि सीधे किसानों के खातों में ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली के जरिए डाली गई है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और विधायक राजेश नागर मंगलवार को फरीदाबाद में जिला स्तरीय किसान सम्मान निधि योजना सम्मेलन में उपस्थित किसानों को सम्बोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मंगलवार को पूरे देश में किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की है। मंगलवार सायं 5 बजे देश में 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए की धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है।
हरियाणा के उद्योग वाणिज्य और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत सरकार की एक पहल है कि जो किसानों को न्यूनतम आय सहायता राशि रूप में प्रति वर्ष 6000 रुपए देती है। इस पहल की घोषणा 1 फरवरी 2019 को भारत के अंतरिम केंद्रीय बजट 2019 के दौरान की गई थी। वर्ष 2018-2019 के लिए इस योजना के तहत 20000 करोड़ रुपए आवंटित किए गये थे। वहीं 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक करोड़ से अधिक किसानों को 2000 रुपए की पहली किश्त हस्तांतरित कर योजना की शुरुआत की थी। जबकि 28 फरवरी 2024 तक इस योजना के तहत किसानों को 16 किस्त मिल चुकी है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला में इस योजना से लगभग 17 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं जिला में 16वीं किस्त तक करीब 74 करोड़ से ज्यादा किसान को लाभ मिल चुका है। आज 17वीं किस्त में करीब 3 करोड़ 50 लाख की राशि फरीदाबाद के किसानों के खाते में आएगी।
मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार हरियाणा प्रदेश के जिला फरीदाबाद में लगभग 72000 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि से लगभग 27000 किसान परिवार कृषि कार्यों में जुडे हुऐ है। सभी कृषि योग्य भूमि मालिकाना हक रखने वाले किसान इस योजना के लाभ लेने के पात्र है।
अब तक जिला फरीदाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्राप्त किस्तों का विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जिला फरीदाबाद में पहली किश्त में 27035 किसानों को 54070000 रुपए की धनराशि, दूसरी किस्त में 26947 किसानों को 53894000 रुपए की धनराशि, तीसरी किस्त में 26685 किसानों को 53370000 रुपए की धनराशि, चौथी किस्त में 25914 किसानों को 51828000 रुपए की धनराशि, पांचवी किस्त में 25744 किसानों को 51488000 रुपए की धनराशि, छठी किश्त में 25629 किसानों को 51258000 रुपए की धनराशि, 7वीं किश्त में उतर 24461 किसानों को 48922000 रुपए की धनराशि, 8वीं किस्त में 24274 किसानों को 48548000 रुपए की धनराशि, नौवीं में किस्त में 23800 किसानों को 47600000 रुपए की धनराशि, दसवीं में 24291 किसानों को 48582000 रुपए की धनराशि, 11वीं किस्त में 24042 किसानों को 48084000 रुपए की धनराशि, 12वीं किस्त में 16368 किसानों को 32736000 रुपए की धनराशि, 13वीं किस्त में 20980 किसानों को 41960000 रुपए की धनराशि,14वीं किस्तों में 20528 किसानों को 41056000 रुपए की धनराशि, 15वीं किस्त में 18019 किसानों को 36038000 रुपए की धनराशि, 16वीं किस्त में 17465 किसानों को 34930000 रुपए की धनराशि दी गई है।
वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सायं 5 बजे वाराणसी जिला उत्तर प्रदेश से भारत के सभी पात्र किसानों के खातों में सत्रहवीं किस्त जारी की गई है। जिसमें से जिला फरीदाबाद के लगभग 17000 पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की धनराशि मिलने का अनुमान है। वहीं तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications