Haryana News: पीएम मोदी कल रहेंगे हरियाणा के गुरुग्राम के दौरे पर, सीएम खट्टर ने किया स्वागत और अभिनंदन

Haryana News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी के हरियाणा आगमन पर उनका अभिनंदन करते हुए आमजन को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरि की धरा हरियाणा आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन ! विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से 11 मार्च 2024 की तिथि हम सभी के लिए विशेष होने वाली है, जब गुरुग्राम में 'द्वारका एक्सप्रेसवे' आमजन की सेवा में प्रधानमंत्री द्वारा समर्पित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने हेतु मैं आप सभी को सादर आमंत्रित करता हूँ।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश में विस्तारित एक लाख करोड़ रुपए की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से देश के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का विकास होगा। जिस देश के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी और देश के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा।

cm khattar

पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का भी उद्घाटन करेंगे। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात परिचालन में सुधार लाने और व्यवस्था की बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे के 8 लेन का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा खंड का निर्माण 4100 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+