Haryana News: हरियाणा में गरजे पीएम मोदी, कहा-'कांग्रेस और इंडी गठबंधन चुनाव में चारों खाने चित्त हो चुके'
Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा में अंबाला और सोनीपत में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान के हाथ में भी का कटोरा है।
पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारी सरकार है। जो अफगानिस्तान के युद्ध क्षेत्र से गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूप को अदब के साथ स्वदेश लाई। हमारी सरकार ने ही साहिबजादों की याद में वीर बाल दिवस मनाना शुरू किया है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेवा में ही किया था। इस ट्रैक रिकार्ड को कांग्रेस जब तक सत्ता में रही। हमेशा बनाए रखा। बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला। कांग्रेसी भारत की सेना को कमजोर बनाकर रखते थे। ताकि विदेशों से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी कमाई कर सके।
उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों को कपड़े, जूते, बुलेट प्रूफ जैकेट भी ठीक से नसीब नहीं होते थे। उनके पास अच्छी राइफल तक नहीं थी। मैंने भारत की सेना को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया। आर्मी को मेड इन इंडिया हथियार मिल रहे हैं। जो भारत कभी दूसरे देशों से हथियार मंगाता था। वह अब दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि जो पाकिस्तान 70 वर्षों से भारत को परेशान कर रहा था। जिसके हाथ में बम का गोला रहता था। आज उसके हाथ में भी कटोरा है। जब धाकड़ सरकार होती है तो ऐसे ही दुश्मन कांपता है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज दुनिया के सामने भारत सुपर फूड लेकर आया है। न्यूट्रीशियन की दुनिया में भारत बहुत कुछ देने की ताकत में है। पोषक आहार का बनाने की हमारे में ताकत है। हरियाणा का किसान जो मोटा अनाज उगाता है। उसे मोदी दुनिया तक पहुंचाना चाहता है। सुपर फूड की पहचान हरियाणा और राजस्थान के किसानों से है। यह उनके लिए बड़ा अवसर है।
उन्होंने कहा कि हम दुनिया की सबसे बड़ी योजना लेकर आए हैं। हम 2 लाख से ज्यादा गोदाम बनाने पर काम कर रहे हैं। हमारे देश में अनाज के इतने भंडारण होंगे। उसे दिशा में काम कर रहे हैं। 5 साल में हम आलू, प्याज और टमाटर किसानों के लिए विशेष क्लस्टर बनाएंगे। मोदी की एक और गारंटी खेती में ड्रोन की क्रांति है। इसकी जिम्मेदारी माताओं और बहनों की है कि मैं गांव की महिलाओं को ड्रोन पायलट, लाखों रुपए का ड्रोन दे रहा हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे बहुत पुराने साथी। जिन्होंने संगठन में भी काम किया सरकार में भी काम किया। हमारे रतनलाल कटारिया की बरसी है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। 4 जून में अब सिर्फ 17 दिन बचे हैं। चार चरणों के चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सभी साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं। इंडी गठबंधन वालों ने देश के खिलाफ जो भी दाव पर चले हैं। उन्हें चुनाव के मैदान में जनता जनार्दन ने खुद पटकनी दे दी है। हरियाणा वह राज्य है। जिसकी रगों में देशभक्ति है। देश विरोधी ताकतों का हरियाणा अच्छी तरह जानता है। पहचानता है।












Click it and Unblock the Notifications