Haryana News: नायब सिंह सैनी ने CM बनते ही 5 दिन में दिया तोहफा! महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ने 5 दिन के अंदर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा दिया है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। संशोधित दर 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी।
हरियाणा के राज्यपाल, हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने में प्रसन्न हैं, जो 7वें वेतन आयोग संरचना के अनुसार अपना वेतन प्राप्त कर रहे हैं, जो कि 1 तारीख से मूल वेतन के मौजूदा दर 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है।

आदेश में आगे कहा गया है कि बढ़े हुए डीए का भुगतान मार्च के वेतन के साथ अप्रैल में किया जाएगा और जनवरी और फरवरी के बकाया का भुगतान मई में किया जाएगा।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा ने भी हाल ही में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में बढ़ोतरी की है।
5 दिन पहले नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
आपको बता दें कि मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नायब सिंह सैनी को राज्य का नया सीएम बनाया गया। 12 मार्च को नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही, 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें कंवपर पाल सिंह गुज्जर,जय प्रकाश दलाल, मूलचंद शर्मा, डॉ. बनवारी लाल शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications