Haryana News: विधानसभा में बोले विधायक हरविंदर कल्याण, कहा-'सीएम खट्टर ने गीता संदेश को चरितार्थ किया'

Haryana News: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक हरविंदर कल्याण ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता के संदेश को चरितार्थ किया है। कुशल एवं न्याय प्रिय शासक होने का परिचय दिया है। व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन का कार्य करके मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने का काम किया है। विपक्ष पोर्टल की सरकार कहता है। लेकिन पोर्टल किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। इस तरह से सरकार ने सीधे रूप से पात्र जरूरतमंद को लाभान्वित करने का काम किया है। वर्तमान में 681 योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना किसानों के लिए तथा भावी पीढ़ियों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी क्रियान्वित करके सभी कर्मचारियों के लिए सरकार ने सराहनीय काम किया है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी कार्यशालाओं का आयोजन किया है। सरकार ने बिजली व्यवस्था में सुधार करके 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की गई है। उन्होंने पिछले सरकार के दस साल के कार्यकाल से तुलना करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिनवाई।

cm khattar

उन्होंने कहा कि शुगर मिल 2014 में 11 थी। जो बढ़कर 14 हो गई हैं। वहीं कई मिलों का नवीनीकरण भी किया गया है। महाविद्यालय 105 से बढ़कर 182 हो गए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय 43 से बढ़कर 56, आईटीआई 142 से बढ़कर 192, मेडिकल कॉलेज 7 से बढ़कर 15, हेल्थ इंस्टीट्यूट 3944 से बढ़कर 4266 और सड़कें 23548 किलोमीटर से बढ़कर 28000 किलोमीटर से ज्यादा हो गई हैं।

हरविंदर कल्याण ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में हर कदम उठा रही है। उनकी अनुग्रह राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए की है। घायल सैनिक को 15 लाख से 35 लाख रुपए और अनुकंपा के आधार पर साढ़े 300 से ऊपर सरकारी नौकरियां देने का काम किया है। जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में केवल 6 व्यक्तियों को ही अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिली थी।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के भी सार्थक परिणाम आए हैं। जो 2014 में लिंगानुपात 681 होता था। जो अब बढ़कर 941 हो गया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दो महिला थाना से बढक़र महिला थानों की संख्या 33 हो गई है। राजकीय महिला कॉलेज 29 से 61 करने का काम किया है। बुजुर्गों की पेंशन 1000 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 14000 रुपए किया गया है। आज पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी हुई है। राशन डिपो भी 33 प्रतिशत महिलाओं को देने का निर्णय किया गया है। आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

विधायक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूर्ण रूप से अंत्योदय परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। सरकार ने 43201 लोगों को अपने आवास उपलब्ध करवाए हैं। 36000 करोड़ रुपए घाटे में चलने वाली बिजली कंपनियों को मुनाफे में लाने का काम किया गया है। 2014 में केवल 874 कॉलोनी रेगुलर थी। आज 1152 को रेगुलर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+