Haryana News: मंत्री कमलेश ढांडा का सिसला और सिसमोर दौरा, जानिए क्या बोलीं महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री

Haryana News: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि देशभर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा पात्र परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। यात्रा के माध्यम से पात्र लोगों व परिवारों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध करवाया जा रहा है।

राज्य मंत्री कमलेश ढांडा कैथल जिले के गांव सिसला और सिसमोर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण किया और पात्र वंचितों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

उन्होंनेे कहा कि सरकार का दायित्व समाज के हर वर्ग का कल्याण करना है। सरकार भी इसी दिशा में कार्य कर रही है। बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी व्यक्ति को कोई परेशानी आ रही है तो उसे तुरंत दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र लोगों का परिवारों को हाथों-हाथ लाभ प्रदान किया जा रहा है।

kamlesh dhanda

राज्य मंत्री ढांडा ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान में रखते हुए अलग-अलग योजनाओं को लागू किया है। इस संदर्भ में उन्होंने सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं, आयुष्मान भारत, उज्जवला व किसान सम्मान निधि योजना का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जहां भी पहुंचती है। वहां सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाते हैं। जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाता है। पात्र लोगों को हाथों-हाथ योजनाओं का हकदार बनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नति और विकास के रास्ते पर अग्रसर है। हर वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाएं व परियोजनाओं का पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास नीति पर चल कर कार्य कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवा रहे हैं। बिना खर्ची और बिना पर्ची के प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।

राज्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को शहर की तर्ज पर चमकाने का काम किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के पोर्टल के माध्यम से जहां लोगों को सेवाएं प्रदान की जा रही है। वही भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। आमजन की सडक़ों, पानी, सीवरेज, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। यदि कही कोई समस्या है तो उसको प्राथमिकता से निपटाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+