Haryana News: लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने मतदाताओं का जताया आभार, केंद्रीय नेतृत्व के लिए कही यह बात

Haryana News: हरियाणा भाजपा के प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी और भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने संपन्नता, उन्नति एवं विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हरियाणा राज्य के जागरूक मतदाताओं का लोकसभा चुनाव में भागीदारी निभाने पर आभार जताकर उनका अभिनंदन किया है।

लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि मुझे विश्वास और उम्मीद है कि विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने से लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प हरियाणा की जनता ने ले लिया है।

satish punia

उन्होंने कहा कि कृषि, खेल एवं उद्योगों में अपने हुनर से देश-दुनिया में अपनी विशेष पहचान रखने वाले हरियाणा के जन-जन ने आशीर्वाद देकर पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र में मजबूत सरकार देने के साथ-साथ राज्य में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार दो बार सुनिश्चित की और इस बार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में भी हरियाणा के किसान, जवान, खिलाड़ी और मातृशक्ति ने वोट देकर विकसित हरियाणा, विकसित भारत बनाने की दिशा में अपना संकल्प पूरा किया है।

लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह का आभार-अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान के एक सामान्य किसान परिवार में जन्मे मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को हरियाणा भाजपा लोकसभा प्रदेश चुनाव प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी है।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं, मतदाताओं, किसानों, जवानों, खिलाड़ियों और माता-बहनों का जो स्नेह एवं आशीर्वाद मिला। उससे मुझे बहुत ऊर्जा और ताकत मिली, लोकतंत्र की मजबूती में योगदान देने के लिए आप सभी मेहनती कार्यकर्ताओं, जनता और मतदाताओं का बहुत आभार और धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+