Haryana News: रोहतक में सामाजिक पर्यावरणीय कारणों पर व्याख्यान आयोजित, सोशल कनेक्टिविटी का महत्व बताया

Haryana News: हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज के तत्वावधान में रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के पूर्व दिवस पर आत्महत्या के सामाजिक पर्यावरणीय कारणों पर विशेष व्याख्यान का आयोजित किया गया।

भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्षा डॉ. शरणजीत कौर ने इस विशेष व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मन की बात की साझेदारी अवश्य करें। सोशल कनेक्टिविटी के महत्व को उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया।

md university rohtak

विशेषज्ञ वक्ता डॉ. ऋतु सारस्वत ने कहा कि व्यक्तिगत परेशानियां, रिलेशनशिप मामले, आपसी विश्वास कमी, मनमुटाव आदि आत्महत्या का कारण बनते जा रहे हैं। समाज में बढ़ रहे तनाव-अवसाद के कारणों की चर्चा करते हुए ऋतु सारस्वत ने कहा कि जरूरत है कि आज पारिवारिक जुड़ाव बेहद जरूरी है।

निदेशिका सीआरएसआई प्रो. सोनिया मलिक ने कहा कि जरूरत है कि आत्महत्या की प्रवृत्ति रोकने के लिए मनोवैज्ञानिक पहल जरूरी है। इस अवसर पर डॉ. नीरजा अहलावत , प्राध्यापिका डॉ. महक डांगी के अलावा विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापकगण, हास्टल वार्डन, सुपरवाइजर, शोधार्थी, एनएसएस तथा वाईआरसी वालंटियर्स उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+