Haryana News: प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया, इन जगहों पर हुए कार्यक्रम

Haryana News: हरियाणा में आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। राज्य स्तरीय समारोह के साथ -साथ जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हिसार में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता तथा हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे।

जिला पंचकूला में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इनके अलावा जिला यमुनानगर में जिलास्तरीय समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल, जिला फरीदाबाद में जिला स्तरीय समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा, जिला भिवानी में जिला स्तरीय समारोह में वित्त मंत्री जेपी दलाल, जिला अंबाला में जिला स्तरीय समारोह में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

cm saini

इसी तरह पलवल में जिलास्तरीय समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा, जिला पानीपत में जिला स्तरीय समारोह में विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल में जिलास्तरीय समारोह में सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, जिला कुरुक्षेत्र में थानेसर में जिला स्तरीय समारोह में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, जिला चरखी दादरी के जिलास्तरीय समारोह में सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अन्त्योदय विभाग के मंत्री बिशम्बर सिंह, जिला गुरुग्राम में जिलास्तरीय समारोह में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इनके अलावा, उपमंडल स्तर और जिलों में अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, जिला परिषद के अध्यक्ष सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण ने भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करके लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।

इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय योग पद्धति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीयों के साथ साथ दुनियाभर में लोग भारतीय योग पद्धति का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में राज्य सरकार ने योग को प्रोत्साहन देने के लिए एक हजार से अधिक योगशालाएं तैयार की हैं। उन्होंने लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन एक घंटा योग अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन का हिस्सा नहीं। बल्कि अच्छा व स्वस्थ जीवन जीने का तरीका है। प्रतिदिन योग अभ्यास करने से हम स्वस्थ और निरोगी रह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+