Haryana News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को, सीएम सैनी 18 गांवों में योग और व्यायामशालाओं का करेंगे उद्घाटन

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह 21 जून 2024 को महाराणा प्रताप स्टेडियम गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 गांवों में योग एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त 72 योग एवं व्यायामशालाओं की नींव रखेंगे।

आयुष विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015 में निर्णय लिया गया कि हरियाणा के सभी 6500 गांवों में योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित की जाएगी। योग एवं व्यायामशालाओं के निर्माण का कार्य विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रथम चरण में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 1121 गांवो में योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित करने हेतू भूमि चिन्हित की गई और अब तक 714 योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित कर दी गई हैं।

cm saini

प्रवक्ता ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा इन सभी योग एवं व्यायामशालाओं में आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। 877 आयुष योग सहायक इन योग एवं व्यायामशालाओं में कार्यरत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+