Haryana News: गृहमंत्री अनिल विज ने की जनसुनवाई, दुराचार के मामले में डीएसपी के तबादले के दिए निर्देश

Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक मामले में संज्ञान लेते हुए डीएसपी को हिसार से बाहर तबादला करने के निर्देश दिए हैं।एक दुराचार पीड़िता ने हिसार के डीएसपी पर दुव्यर्वहार करने के आरोप लगाते हुए विज को फरियाद की थी। इस मामले की जांच के लिए गृहमंत्री विज ने आईजी हिसार को एसआईटी गठित कर दस दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।

गृहमंत्री विज मंगलवार को अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। गृह मंत्री अनिल विज को हिसार से आई महिला ने बताया कि उसने व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था। लेकिन हिसार पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली की वजह से आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिली। उसका आरोप था कि मामले में तथ्यों को सामने नहीं लाया गया। डीएसपी द्वारा उससे दुवर्यवहार किया गया। गृह मंत्री ने इस मामले में डीएसपी का अन्य जिले में तबादला करने व मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।

anil vij

गृह मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में बीती रात्रि भाजपा बूथ प्रधान की हत्या मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी अम्बाला को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में लिप्त सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। गांव बोह में बीती रात्रि विवाद के बाद भाजपा बूथ प्रधान की हत्या हुई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने गृह मंत्री अनिल विज से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

उन्होंने अपने आवास पर विभिन्न समस्याओं को सुन अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कैथल से आई महिला ने जमीनी विवाद पर मारपीट करने के आरोप लगाए। जिस पर मंत्री विज ने एसपी कैथल को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह पानीपत से आए व्यक्ति ने पैसों के लेनदेन मामले में धोखाधड़ी करने, नूंह निवासी फरियादी ने झगड़े के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने, नूंह के ही रहने वाले व्यक्ति ने बलात्कार मामले में कार्रवाई नहीं होने, करनाल निवासी महिला ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने व अन्य मामले आए जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट करने पर हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत के चेयरमैन हरि किशन टांक, मीडिया प्रभारी सुरेश सौदा, संजय नंबरदार व अन्य ने मोदी सरकार का धन्यवाद जताते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट करने से पूरे समाज में खुशी व उत्साह है। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग की हितैषी है। सरकार ने एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम कर ऐतिहासिक कार्य किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+