Haryana News: हिसार में बोले गृह मंत्री अमित शाह, कहा-'शहजादे और दामादों वाली पार्टी को 40 सीटें नहीं मिलेंगी'

Haryana News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिसार में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के समर्थन में हिसार के राजकीय कॉलेज मैदान में महा विजय संकल्प रैली की। उन्होंने भाजपा को बड़े मार्जन से जीत दिलाने की अपील की। मंच पर पहुंचते ही शाह ने कहा कि मैं माता बनभोरी और अग्रोहा धाम को प्रणाम कर अपनी बात रखता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हु़ए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश बर्बाद हो चुका था। इस बार शहजादे और दामादों वाली कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। कांग्रेस के शासन काल में हरियाणा में भ्रष्टाचार और डर का आलम था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कई एकड़ भूमि उन्होंने दामाद को दान में दे दी। उन्हें प्रदेश की जनता से कोई मतलब नहीं था। ये प्रदेश को लूट रहे थे। लेकिन जब प्रदेश में भाजपा की मनोहर लाल सरकार आई तो सबसे पहले भ्रष्टाचार को खत्म किया। लोगों के डर को खत्म किया। शाह ने दावा किया कि कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलने वाली है और 4 जून के बाद राहुल गांधी को कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी पड़ेगी। हरियाणा की भूमि का तीन क्षेत्रों में सबसे बड़ा योगदान रहा है। पहला देश की सीमा की सुरक्षा में तैनात हरियाणा के जवान, दूसरा हमारा किसान। एक जमाना था जब हमें गेहूं अमेरिका से मंगवाना पड़ता था और आज हम हरियाणा के दम पर खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बन चुके हैं। तीसरा खेल कही पर भी खेला जाता हो। राष्ट्रीय हो अंतर्राष्ट्रीय हो, सबसे ज्यादा मैडल अगर किसी को मिलते हैं तो हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों को मिलते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2036 में ओलंपिक खेल भारत में होंगे। हरियाणा सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला प्रदेश बन गया है। अब हर दूसरी गाड़ी हरियाणा में बन रही है। इससे पहले रैली में पहुंचने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और मंत्री कमल गुप्ता ने हल भेंट कर स्वागत किया किया। इस मौके पर पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, सावित्री जिंदल और विनोद भ्याना भी मौजूद रहे। शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में एक खेमें में 12 लाख करोड़ का घपला करने वाली कांग्रेस है। दूसरे खेमे में मोदी की सरकार है। एक ओर चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल बाबा हैं तो दूसरी ओर संघर्षशील व्यक्ति चाय वाले मोदी हैं। एक ओर जब गर्मी पड़ती है तो राहुल बाबा थाईलैंड निकल जाते हैं। दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी एक छुट्‌टी लिए बिना दीपावली में भी सेना के जवानों के साथ दिए जलाते हैं और मिठाई खाते हैं।

amit shah

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने जवानों, किसानों और खिलाड़ियों को खत्म करने का काम किया है। मैं आज आपको बताना चाहता हूं। कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन के अंदर सेना के जवानों की गाड़ियों का घोटाला किया। बोफोर्स तोप का घोटाला किया। हेलीकॉप्टर घोटाला किया। कॉमनवेल्थ घोटाला किया और अपना घर भरने का काम किया। हजारों करोड़ का फर्टिलाइजर घोटाला, चावल घोटाला भी इन्ही के शासनकाल में हुआ। मोदी ने आते ही वन रैंक वन पेंशन का काम किया। एक लाख 20 हजार करोड़ सेना के जवानों के अकाउंट में सीधा भेजने का काम किया। किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदा। मोदी ने खेलों का बजट तीन गुना बढ़ाया। स्टेडियम बनाए, खिलाड़ियों का मानदेय बढ़ाया। अब 2036 में ओलंपिक खेल भी भारत में खेले जाएंगे। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि एक ओर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाले मोदी हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस वाले हैं। वह कहते हैं कि पाकिस्तान से कश्मीर मत छीनो। वह कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। मैं राहुल बाबा को यह कहना चाहता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है हमारा ही रहेगा। अब तक चार चरण के चुनाव में 270 सीटों पर मोदी विजय प्राप्त कर चुके हैं और आने वाले चरणों में भाजपा 400 के पार होने जा रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ 12 लाख करोड रुपए का घोटाला करने वाली कांग्रेस के राहुल गांधी हैं तो दूसरी तरफ 23 साल में जिस पर 25 पैसे का भी दाग नहीं लगा। ऐसे नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ चांदी का चम्मच हाथ में लेकर पैदा हुए राहुल गांधी हैं तो दूसरी तरफ चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी हैं। एक तरफ थोड़ी सी गर्मी होते ही छुट्टियां मनाने निकल पड़ने वाले राहुल गांधी हैं तो दूसरी तरफ 10 साल से एक भी दिन छुट्टी लिए बिना काम करने वाले नरेंद्र मोदी हैं। एक तरफ पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने वाले नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी तरफ पाक का सम्मान करने की बात करने वाले राहुल गांधी हैं। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चाहती है कि पाक अधिकृत कश्मीर की बात नहीं करनी चाहिए। लेकिन हम साफ कर देना चाहते हैं कि पीओके हमारा है और हमारा रहेगा। हम इसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा ने सबसे तेजी से विकास किया है और हरियाणा कई मामलों में देश में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि देश में सड़क पर चलने वाली हर दूसरी गाड़ी हरियाणा में बनती है। देश में चलने वाला हर दूसरा ट्रैक्टर हरियाणा में बनता है। प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा देश में टॉप है। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में हरियाणा देशभर में अग्रणी राज्य में शामिल है। शाह ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दामाद का दरबारी बताते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ दिल्ली के जीजा के साथ रहता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया है। जब आतंकवादियों ने पुलवामा में हमला करने का काम किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके घर में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के समय जब भारत के नागरिक वहां फंस गए तो युद्ध रोककर उन्हें निकाल कर लाने का काम भी नरेंद्र मोदी ने किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने हिसार लोकसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 1 लाख 56 हजार घरों में पीने का स्वच्छ जल देने, 29 सस्ती दवाओं की दुकान खोलने, 50 हजार घरों में शौचालय बनाने, 50 हजार रसोई गैस के कनेक्शन देने, 18 लाख लोगों को मुफ्त राशन देने, 350 किलोमीटर गांव की सड़क बनाने और 13 लाख आयुष्मान कार्ड देने का काम किया गया है।

लोकसभा उम्मीदवार रणजीत चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को 100 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक 25 मई को एक-एक वोट डल न जाए। तब तक कार्यकर्ताओं को चैन से नहीं बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में विश्व भर में भारत का डंका बज रहा है और यह भारत के विश्व गुरु बनने के लक्षण दिखाता है। उन्होंने कहा कि कोई आदमी सोच भी नहीं सकता कि युद्धग्रस्त क्षेत्र से एक राष्ट्र विशेष के लोगों को युद्ध रुकवा कर निकाल लिया जाए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे मुमकिन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का जो साहस दिखाया है। वह आज तक कोई नहीं दिखा पाया।

इस अवसर पर राजस्थान से सांसद स्वामी सुमेधानंद, हरियाणा सरकार में मंत्री विशंभर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सावित्री जिंदल, छत्रपाल सिंह और राव नरवीर सिंह, विधायक भव्य बिश्रोई और विनोद भयाना, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, पार्टी की जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, वेद नारंग, टेकराम कंडेला, अमरपाल राणा मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+