Haryana News: गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, सीएम सैनी और खट्टर रहे मौजूद

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'देश के यशस्वी गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित विजय संकल्प रैली में सम्मिलित होकर इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए समस्त करनाल वासियों का हृदय से आभार। अमित शाह ने भाजपा की डबल इंजन सरकार का रिपोर्ट कार्ड हरियाणा की जनता के सामने रखा है।2014 से पहले हरियाणा में जिस तरह से भ्रष्टाचार, परिवारवाद और नौकरियों के खरीद फरोख्त का बोलबाला था उसे भाजपा ने खत्म किया है।किसानों के खातों में सीधे 12 हजार 500 करोड रुपए पहुंचाए हैं। हुड्डा पिता- पुत्र की मनोकामना पूरी नहीं होने देनी है और हरियाणा को एक बार फिर उसी युग में नहीं ले जाना है। ऐसा संकल्प अमित शाह जी की मौजूदगी में करनाल की जनता ने लिया। करनाल के परिवारजनों ने ठान लिया है कि पुनः प्रचंड मतों से दोहरा कमल खिलाने है। विजय संकल्प रैली में करनाल लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर उपस्थित रहे।'

amit shah

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+