Haryana News: हरियाणा को मिलेगी नए जिलों की सौगात, इन शहरों को बनाया जाएगा जिला

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नए जिलों की सौगात मिल सकती है। वर्तमान में प्रदेश में 22 जिले हैं। गोहाना, हांसी, असंध, डबवाली और मानेसर को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है।

मनोहर लाल की सरकार के पहले कार्यकाल में तत्कालीन कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश पर चरखी दादरी को राज्य का 22 वां जिला बनाया गया था।

cm saini

धनखड़ कमेटी ने हांसी और गोहाना को भी जिला बनाने की सिफारिश की थी। लेकिन इसे नहीं माना गया। वहीं मनोहर सरकार के दूसरे कार्यकाल में डिप्टी सीएम रहे दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी बनी थी।

इस कमेटी की सिफारिश पर नए उपमंडल, तहसील और उप तहसील तो बनाई गई। लेकिन कोई जिला नहीं बनाया गया। अब नायब सिंह सैनी की सरकार के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में नए सिरे से कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है।

सब कमेटी में वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल विकास एवं पंचायत तथा सहकारिता मंत्री महिपाल सिंह ढांडा और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा को सदस्य बनाया गया है।

मुख्य सचिव तथा वित्त आयुक्त एवं राजस्व और आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएस प्रसाद ने कमेटी गठन का नोटिफिकेशन जारी किया है। राजस्व एवं आपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव कमेटी का सहयोग करेंगे।

कमेटी को 3 महीने के भीतर रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। आगामी सप्ताह में कमेटी की पहली बैठक बुलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में कमेटी के निर्देशों पर सभी जिला उपयुक्त से रिपोर्ट मांगी जाएगी।

जिलों से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर कमेटी नए जिलों, सब डिवीजन, तहसील, उप तहसील, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत बनने पर विचार करेगी। कमेटी अपने रिपोर्ट सीएम नायब सिंह सैनी को देगी।

इसके बाद कैबिनेट में इस रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। असंध विधायक शमशेर गोगी, डबवाली विधायक अमित सिहाग, हांसी विधायक विनोद भ्यान, गोहाना विधायक जगबीर मलिक के अलावा गुरुग्राम जिला के विधायकों की ओर से मानेसर को जिला बनाने की मांग कई बार उठाई जाती रही है।

सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी को पावरफुल बनाया है। कमेटी अगर चाहेगी तो किसी भी विधायक और अधिकारी को भी बतौर सदस्य इसमें शामिल कर सकेगी। सरकार ने हांसी, डबवाली और मानेसर को पुलिस जिला बनाया हुआ है। लेकिन रेवेन्यू जिला यह अभी तक नहीं बने हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर और डॉ. बनवारी लाल की सब कमेटी की सिफारिश पर पिछले साल दिसंबर में मनोहर लाल की सरकार ने 6 नए सब डिवीजन बनाए थे। मानेसर, नीलोखेड़ी, इसराना, छछरौली, नांगल चौधरी और जुलाना को उपमंडल का दर्जा दिया गया।

उस समय भिवानी के बवानीखेड़ा और रोहतक के कलानौर को भी उपमंडल बनाने का फैसला हुआ था। लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाया। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले इन दोनों कस्बों को यह तोहफा मिल सकता है।

प्रदेश में वर्तमान में 22 जिले हैं। 6 मंडल, 80 सब डिवीजन, 94 तहसील, 49 सब तहसील, 140 ब्लॉक, 154 शहर और 6841 गांव है। भाजपा सरकार ने चरखी दादरी को नया जिला बनाया है। अंबाला कैंट, बाढड़ा, बड़खल, नारनौंद, बादली, उचाना, घरौंडा, पुनहाना और रादौर को उपमंडल बनाया है। 10 नई तहसील और तीन नई उप तहसील भी बनी है। तावड़ू और लाडवा को उपमंडल बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+