Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल रेल से पहुंचे गुरुग्राम से चंडीगढ़, रेलवे सुविधाओं का किया अवलोकन
Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को गुरुग्राम से चंडीगढ़ का सफर रेल से तय किया। उन्होंने गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए कार या हवाई जहाज की बजाए वन्दे भारत ट्रेन से सफर करने को तरजीह दी। उनके इस सफर में उनके साथ अन्य सदस्यगण भी शामिल रहें।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस रेल यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन में दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और पिछले कुछ समय में रेलवे व्यवस्था में हुए सुधारों का भी अनुभव हासिल किया। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के लिए अन्य परिवहन साधनों की अपेक्षा रेल की यात्रा ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक है। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद पहले की अपेक्षा रेल यात्रा में समय की बचत भी होने लगी है।

उन्होंने कहा कि रेल में दी जा रही सुविधाओं, खान-पान व वातावरण सराहनीय रहा और यात्रा में थकावट भी नहीं हई। सफर में समय का सदुपयोग करते हुए दो घंटे में सरकारी कार्यों को भी निपटाया गया।
गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक का रेल सफर पूरा होने पर राज्यपाल दत्तात्रेय का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार चौधरी, सुभाष पवार, आदित्य महरा, शिखा सिन्हा सहित अन्य रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया और उन्हें रेलवे सुविधा के बारे में अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के राज्यपाल दत्तात्रेय भारत सरकार में रेल राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उस समय और आज की रेल सेवा में हुए बदलाव को समझने और जानने के लिए उन्होंने सोमवार को वन्दे भारत ट्रेन से गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को रेल जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधा का भरपूर लाभ उठाने के बारे में प्रेरित किया।












Click it and Unblock the Notifications