Haryana News: हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के लिए किया व्हाट्सएप चैनल शुरू, जानिए कैसे कराएं पंजीकरण

Haryana News: हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के उत्थान के लिए व्हाट्सएप चैनल की शुरुआत की है। इसे इस वर्ग के कल्याण के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

डीसी मोनिका गुप्ता के मुताबिक सरकार ने 16 तरह के श्रम कानून से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं के लिए श्रम सुविधा पोर्टल भी बनाया है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को योजनाओं से अपडेट रखने के लिए हरियाणा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए व्हाट्सएप चैनल की शुरुआत की गई है।

manohar lal

उन्होंने बताया कि इस चैनल पर सोशल मीडिया अभियान, महत्वपूर्ण सूचनाओं का अपडेट, सभी योजनाओं की संपूर्ण व सटीक जानकारी पंजीकरण एवं लाभ उठाने की प्रक्रिया, सामान्य पूछे जाने वाले सवाल व जवाब वीडियो और फोटो के माध्यम से संपूर्ण संदेश और परस्पर इंटरएक्टिव संचार आदि सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

मोनिका गुप्ता ने बताया कि जो श्रमिक बोर्ड में पंजीकृत है। उनको स्वतः बोर्ड के व्हाट्सएप चैनल में जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि औद्योगिक एवं निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों को दी जा रही सभी योजनाएं सीधे उनके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी। यह श्रमिकों के साथ-साथ ठेकेदारों और नियोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि जो श्रमिक श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत नहीं है। वे hrylabour.gov.in या अपने नजदीकी हेल्प डेस्क किया अंत्योदय सरल केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+