Haryana News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी को मिला प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी को परीक्षाओं में नकल रोकने एवं पारदर्शिता हेतु अपनाई गई उत्कृष्ट तकनीक के लिए प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड मिला है।

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को परीक्षाओं में नकल रोकने एवं पारदर्शिता लाने के लिए अपनाई गई नई तकनीक क्यू-आर कोड और अल्फा न्यूमेरिक कोड के लिए बहुचर्चित स्कोच ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सर्वोच्च स्कोच अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड 13 जुलाई 2024 को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्कोच सम्मान समारोह में दिया जाएगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के अलावा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों और अध्यापकों को बधाई दी है।

seema trikha

शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कोच ग्रुप द्वारा दिए जाने वाला या सम्मान भारत का एक सच्चा स्वतन्त्र सम्मान है। जो अपनी कठोर और स्वतन्त्र परिणाम आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए जाना जाता है। अधिकांश राज्यों और संगठनों को वरिष्ठतम स्तरों पर यह सर्वोच्च स्वतन्त्र सम्मान प्राप्त होता है। यह राज्य के विभिन्न विभागों, नगर निगमों, पंचायतों आदि द्वारा लागू की गई परियोजनाओं की वार्षिक स्कोच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रिपोर्ट में राज्यस्तरीय रैंकिंग निर्धारित करता है। जिसे गुणवत्ता का स्वर्ण मानक माना जाता है।

मंत्री सीमा त्रिखा ने आगे बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने एवं पारदर्शिता लाने के लिए क्यू-आर कोड व अल्फा न्यूमेरिक कोड की तकनीक को अपनाया गया था। इस तकनीक से नकल के मामले लगभग न के बराबर हुए हैं। रिकार्ड समय में परीक्षा परिणाम को जारी करने में भी सफलता प्राप्त की है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा बोर्ड को इतिहास में पहली बार परीक्षाओं मे किए गए सुधारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्कोच अवार्ड से नवाजा गया है। जिससे शिक्षा बोर्ड को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई है। इस पद्धति को अब देश के कई शिक्षा बोर्डों द्वारा अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों की वजह से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज देश के अग्रणी शिक्षा बोर्डों की पंक्ति में अपनी जगह बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने बोर्ड की इस उपलब्धि के लिए बोर्ड के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें स्कोच अवार्ड जीतने पर बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+