Haryana News: राज्यपाल रोहतक में रंग महोत्सव में हुए शामिल, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हुआ कार्यक्रम

Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में रंग बहार- पुष्प उत्सव तथा रंग महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया। राज्यपाल और कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने रंग-बहार इवेंट के तहत सृजित विकसित भारत थीम के विविध स्टॉल्स का अवलोकन किया। भारतीय ज्ञान परंपरा से लेकर आधुनिक विज्ञान-प्रौद्योगिकी की झलक देते कट-आउट्स को कुलाधिपति ने खूब सराहा। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया।

पुष्प उत्सव रंग बहार में गो-ग्रीन का संदेश बुलंद करते हुए राज्यपाल और कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के कुलपति गजेन्द्र चौहान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. मल्होत्रा तथा प्रतिष्ठित उद्योगपति राजेश जैन ने भी इस अवसर पर पौधारोपण किया।

bandaru dattatreya

राज्यपाल और कुलाधिपति दत्तात्रेय ने रंग-महोत्सव के पोस्टर तथा विवरणिका का लोकार्पण कर इस मेगा इवेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक-साहित्यिक-पर्यावरणीय-कम्युनिटी आउटरीच पहल की सराहना की। इस समारोह की सफलता के लिए उन्होंने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और टीम एमडीयू को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग-महोत्सव मेगा इवेंट साहित्य, संगीत, कला, थिएटर, पाक-कला, पर्यावरणीय सरोकारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। एमडीयू संस्कृति तथा संस्कारों को पुष्पित-पल्लवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति ने कहा कि रंग बहार पुष्प उत्सव, विश्वविद्यालय समुदाय को प्रकृति तथा पर्यावरणीय संरक्षण से जोड़ने का पर्व है। कुलपति ने कहा कि रंग महोत्सव विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक का एक बेहतरीन अवसर है।

रंग बहार कार्यक्रम में नेस्ट मेकिंग तथा बोनसाई मेकिंग कार्यशालाएं मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। इस इवेंट में फ्रेश फ्लावर, फ्लोरल एक्जीबिट्स, फोलिएज प्लांटस, बोनसाई, कैक्टस, रंगोली, फोटोग्राफी, पेंटिंग, वेजिटेबल कार्विंग, आन द स्पॉट रील मेकिंग, बेस्ट नर्सरी ट्राफी, बेस्ट गार्डन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके अलावा हरियाणवी पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल समेत अन्य आकर्षक गतिविधियों ने भी आगुंतकों को खूब लुभाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+