Haryana News: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हैदराबाद में किया मतदान, लोकतंत्र के पर्व पर दिया यह संदेश
Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लोकसभा चुनाव के अवसर पर सोमवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केन्द्र संख्या 232 जेवी हाई स्कूल रामनगर हैदराबाद में मतदान किया है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मतदान के बाद प्रत्येक नागरिक को चुनाव के पर्व में मतदान कर देश के गौरव को बढ़ाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 25 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रत्येक मतदाता मतदान के अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालकर भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करें।













Click it and Unblock the Notifications