Haryana News: 125 स्कूल भवनों का होगा शिलान्यास, शिक्षा मंत्री बोली, 'हर वर्ग के लिए समर्पित सरकार'

Haryana News: हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर और महिला कल्याण के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। वे मंगलवार को शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल नल्हड़ नूंह के ऑडिटोरियम में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया है। कमजोर व पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नई-नई नीतियों को बनाकर उन्हें लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर एक बात यह दर्शाती है कि वह एक गरीब परिवार के बेटे हैं और उनका पूरा जीवन देश और गरीब के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रदूषण की बीमारी से बचाने के लिए देश में उज्ज्वला योजना लागू की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने लगभग साढ़े नौ साल के कार्यकाल में जनकल्याण के अनेक कार्य करके पूरे देश में एक मिसाल प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का पैसा सीधा लाभार्थियों के बैंक खाते में जा रहा है। पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता को लाया गया है। सरकार समाज के हर एक वर्ग के सम्मान और स्वाभिमान का ध्यान रखकर कार्य कर रही है।

seema trikha

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार ने मेवात क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा वित्तीय सहयोग दिया है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर में 125 नए स्कूल भवनों का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल भवन में सोलर सिस्टम लगाना चाहिए। इससे जो पैसा बचेगा। उसे शिक्षा के क्षेत्र में खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेवात क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इससे पहले उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण को सुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+