Haryana News: पूर्व सीएम मनोहर लाल पहुंचे अनिल विज के घर, गुलाल का टीका लगाकर गले मिले
Haryana News: होली के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला पहुंचकर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज मुलाकात की है। पूर्व सीएम खट्टर ने गले मिलने के बाद गुलाल का टीका लगाकर अनिल विज को होली की बधाई दी और राजनीति पर चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शास्त्री कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर पहुंचते ही खुद अनिल विज देर तक पहुंचे और उन्हें गले लगाया।
दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक राजनीति पर चर्चा हुई। आपको बता दें कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनिल विज से मुलाकात की है। इससे पहले हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

होली से एक दिन पहले ही पंचायत विकास एवं कोऑपरेटिव राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने विज से मुलाकात की थी। जबकि सबसे पहले भाजपा के विधायक असीम गोयल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के बाद अनिल विश्व से मिलने पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications